- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
सीरत कपूर जल्द ही ETV के लोकप्रिय शो ‘फैमिली स्टार’ में चीफ गेस्ट के रूप में आएंगी नजर
हिंदी और साउथ इंडियन सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचान बना चुकी अभिनेत्री सीरत कपूर अब अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली सीरत जल्द ही ETV के लोकप्रिय गेम शो ‘फैमिली स्टार’ में चीफ गेस्ट और जज के रूप में विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
यह पहली बार होगा जब सीरत कपूर किसी टेलीविजन गेम शो में चीफ गेस्ट और जज की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस खास एपिसोड की शूटिंग के लिए वह जल्द ही हैदराबाद रवाना होंगी।
शो का हिस्सा बनने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सीरत कपूर ने कहा,
“हर नया अनुभव आपको कुछ न कुछ सिखाता है और यही बात मुझे ‘फैमिली स्टार’ की ओर खींच लाई। परिवार, हंसी और साथ रहने की खूबसूरती का जश्न मनाने वाला यह शो बेहद दिल को छू लेने वाला है। दर्शकों से इसे जो प्यार मिला है, उसने इस अवसर को मेरे लिए और भी खास बना दिया है। इस शो की सबसे खूबसूरत बात इसकी सादगी और लोगों के जीवन में खुशियां लाने का इसका उद्देश्य है। इस नए सीजन का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं।”
अपनी सादगी, आत्मीयता और दर्शकों से सहज जुड़ाव के लिए जानी जाने वाली सीरत कपूर इस विशेष एपिसोड में अपने खास अंदाज से शो में चार चांद लगाने के लिए तैयार हैं। हैदराबाद में होने वाली इस शूटिंग को लेकर उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टेलीविजन पर चीफ गेस्ट और जज के रूप में उनकी यह नई भूमिका उनके करियर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी, जो यह दर्शाती है कि वह लगातार ऐसे नए और सार्थक अवसरों को अपनाने के लिए तैयार हैं, जिनके जरिए वह बड़े पर्दे से आगे बढ़कर दर्शकों से एक अलग अंदाज में जुड़ सकें।


