- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
नई दिल्ली, 6 अगस्त, 2026: आज इंडियन बैंक द्वारा अपने 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह के हिस्से के रूप में नई दिल्ली में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में लगभग ₹500 करोड़ के एमएसएमई ऋण को अनुमोदन प्रदान किया गया। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री बिनोद कुमार ने 128 लाभार्थियों को संस्वीकृति पत्र प्रदान किए, जो माननीय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप एमएसएमई के विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता की प्रतिपुष्टि करता है।
इंडियन बैंक अपने 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाने के क्रम में देश भर में मेगा लोन मेला, सीएसआर पहल, डिजिटल बैंकिंग कार्यक्रमों और कस्टमर आउटरीच गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर ₹1250 करोड़ मूल्य के ऋण प्रस्तावों को मोबलाइज़ किया गया है, जो भविष्य में व्यावसायिक प्रगति के लिए एक सुदृढ़ मार्ग को परिलक्षित करता है।
सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इंडियन बैंक द्वारा गतिशीलता सहयोग, आजीविका सृजन और सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैना एक्टिविटी एजुकेशन सोसाइटी, दिल्ली को व्हीलचेयर और साक्षी एनजीओ को सिलाई मशीनें प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में यूनिफाइड एमएसएमई पोर्टल, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी शुभारंभ किया गया, जो एमएसएमई ग्राहकों को एक आसान और एकीकृत बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह पहल प्रौद्योगिकी-संचालित सेवा प्रदायगी के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री बिनोद कुमार ने कहा, “इंडियन बैंक के 120 वर्षों के समृद्ध विरासत का उत्सव मनाते हुए, हम ग्राहक-केंद्रित एवं प्रौद्योगिकी-संचालित बैंकिंग के जरिए समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्ष 2032 तक ₹35 लाख करोड़ व्यवसाय के लक्ष्य को प्राप्त करने के स्पष्ट विज़न के साथ, हम वित्तीय समावेशन को और सशक्त बनाने, एमएसएमई एवं अन्य व्यवसायों को सुदृढ़ करने तथा आसान डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेंगे, जिससे भारत की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।”
एक पखवाड़ा तक चलने वाले इस उत्सव में, बैंक ग्राहक के साथ संबंध को और सुदृढ़ करने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने और डिजिटल परिवर्तन को गति देने का कार्य जारी रखेगा, जो वित्तीय रूप से समावेशी और डिजिटल रूप से सशक्त भारत के निर्माण के प्रति बैंक की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर श्री सुजय मल्लिक, मुख्य महाप्रबंधक (खुदरा आस्तियां एवं एमएसएमई), श्री अजय अग्रवाल, क्षेत्र महाप्रबंधक दिल्ली और श्री पवन कुमार बैद्य, अंचल प्रबंधक, दिल्ली सेंट्रल भी उपस्थित थे।


