- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
एमपी में डिजिटल मोर्चे पर मजबूत होगी अपना दल (एस) की रणनीति, संगठन विस्तार की तैयारी तेज*
10वें ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में सोशल मीडिया और एआई के इस्तेमाल पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण_
जल्द जारी होगी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची_
भोपाल, अगस्त, 2026 मध्य प्रदेश में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे अपना दल (एस) ने अब डिजिटल मोर्चे पर भी अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी द्वारा आयोजित 10वें ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग तक कार्यकर्ताओं को आधुनिक राजनीतिक संचार की बारीकियों से अवगत कराया गया। पार्टी का फोकस अब संगठन को जमीनी स्तर के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत बनाने पर है। प्रशिक्षण सत्र में डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट पवन त्रिपाठी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जिम्मेदार एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्रकृति, कंटेंट की रणनीति, पोस्ट की टाइमिंग, भाषा और प्रस्तुति के साथ एआई के प्रभावी इस्तेमाल पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। सत्र में राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद पटेल व विनोद गंगवार, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आर पी गौतम, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम तथा एमपी प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पवन त्रिपाठी ने कहा, “आज राजनीतिक संवाद का बड़ा हिस्सा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हो रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के लिए केवल सोशल मीडिया अकाउंट चलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह समझना जरूरी है कि सही संदेश सही प्लेटफॉर्म पर सही समय और सही भाषा में कैसे पहुंचाया जाए। एआई इस पूरी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और तेज बनाने की क्षमता रखता है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में भी राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम और उनकी पार्टी के लिए ऐसे प्रशिक्षण सत्रों के लिए सदैव उपलब्ध हूँ।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा , “पार्टी का संगठन अब डिजिटल माध्यमों के जरिए भी जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगा। कार्यकर्ताओं की डिजिटल क्षमता बढ़ाना संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” वहीं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आर. पी. गौतम ने कहा, “आज के समय में सोशल मीडिया राजनीतिक संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यकर्ताओं को इसका इस्तेमाल समाज के मुद्दों और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुंचाने के लिए करना चाहिए।”
उत्तर प्रदेश की दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा भी प्रमुख रूप से जुड़ी। उन्होंने कहा, “डिजिटल माध्यमों ने कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जुड़ने का अवसर दिया है। यदि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक सोच और जनहित के मुद्दों के साथ किया जाए तो यह संगठन की ताकत को कई गुना बढ़ा सकता है।” वहीं राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने आधुनिक राजनीति में संगठन और डिजिटल कम्युनिकेशन को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि “मजबूत डिजिटल रणनीति के जरिए पार्टी अपने विचारों, नीतियों और जनसरोकारों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे जनता तक पहुंचा सकती है।”
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किस प्रकार का कंटेंट प्रभावी रहता है, पोस्ट की भाषा और शैली कैसी होनी चाहिए, किस समय पोस्ट करने से बेहतर पहुंच मिल सकती है और राजनीतिक-सामाजिक विषयों को किस तरह प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही एआई आधारित टूल्स के इस्तेमाल की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण बिंदुओं के नोट्स भी तैयार करवाए गए।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ऑनलाइन जुड़े। पार्टी की ओर से लगातार आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संगठन को वैचारिक, तकनीकी और रणनीतिक रूप से मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जल्द ही प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में अपने संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने के साथ ही पिछड़ा वर्ग और समाज के अन्य वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है।


