- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मराठी व्यंजनों की महक के साथ शुरू हुआ जत्रा
पोत्दार प्लाजा स्थित आयोजन स्थल पर अतिथियों ने किया शुभारंभ, पहले ही दिन सैकड़ों परिवारों ने लिया व्यंजनों और लावणी का मज़ा
इंदौर,। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा गांधी हॉल के पास स्थित पोत्दार प्लाजा में आयोजित जत्रा का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 2 बजे हुआ। पहले दिन दोपहर से ही लोगों ने खरीदारी के साथ व्यंजनों का लुत्फ लिया।
शाम 7 बजे सभी अतिथियों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। जत्रा के 19वें आयोजन के मुख्य प्रायोजक हैं भारत संचार निगम लिमिटेड। कल्चरल जोन के प्रायोजक मराठी साहित्य अकादमी हैं। फूड जोन को एक्वाग्रीन ने प्रायोजित किया है।
मराठी सोशल ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने कहा कि- जत्रा का पहले दिन का प्रतिसाद अविश्वसनीय रहा। कई वर्षों से आयोजित हो रहा जत्रा अब एक महोत्सव का रूप ले चुका है। ये आयोजन शहरवासियों को केवल मराठी व्यंजनों का स्वाद ही उपलब्ध नहीं करवा रहा बल्कि उन्हें सामाजिक एकरसता में भी भीगो रहा है।
आज के इस दौर में जहां परिवार के सदस्यों को साथ में बिताने के लिए समय नहीं है ऐसे में जत्रा परिवार के लोगों को यहां एक साथ आने पर मजबूर कर देता है। यह आयोजन सामाजिक सद्भाव का भी दृढ़ता के साथ परिचय करवाता है क्योंकि यहां आने वाले लोग हर समाज के होते हैं।
हर बार की तरह लोगों ने यहां के मराठी व्यंजनों और लावणी के साथ ट्रेड ज़ोन और हैंडीक्राफ्ट ज़ोन के आयटम्स को इस बार भी पसंद किया है। 26 अक्टूबर को शुरू हुआ जत्रा रविवार 28 अक्टूबर तक लोगों के लिए दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। यहां आने वाले सभी लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।
शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बीएसएनएल के सीजीएम सुरेंद्र शुक्ला ने कहा- बीएसएनल और जत्रा का साथ कई बरसों का हो चुका है। जत्रा जैसे आयोजन किसी भी शहर के लिए सौगात हो सकते हैं। त्यौहारी मौसम में यहां लोगों को खाने-पीने के अलावा सजावटी और ज़रूरी सामान भी उचित दर पर मिलता है। जत्रा शहर के श्रेष्ठ आयोजनों में शुमार है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं महिला उद्योजक मीनल मोहाड़िकर ने शुभारंभ अवसर पर कहा- महाराष्ट्र के बाहर ऐसे किसी भी आयोजन की कल्पना करना भी मुश्किल है। अपने काम के सिलसिले में देश के कई हिस्सों में जाना होता है लेकिन ऐसा आयोजन मैंने कहीं नहीं देखा। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट ऐसे आयोजन के लिए बधाई का पात्र है। जत्रा में मराठी व्यंजनों की खुशबू और स्वाद ठेठ महाराष्ट्रीयन होने का प्रमाण है।
जत्रा में ये है आपके लिए उपलब्ध
मराठी सोशल ग्र्रुप ट्रस्ट के जयंत लोखेंडे ने बताया- ट्रेड जोन में उषा सिलाई मशीन, सूर्यांश सोलर वॉटर हीटर, मिडी लाईट, हिंडवेयर, हिमालया, विको लेबोरेटरीज़, बिबा फूड्स, सुहाना मसाले, 420 मसाले, साइकल अगरबत्ती, मदर्स रेसेपी, वाघबकरी चाय, अनिक घी, गुरुजी प्रोडक्ट्स, माधुरी ऑईल, ज़ेड ब्लैक अगरबत्ती, निलॉन्स अचार, रामबंधु मसाले, डॉयबलिस कर्नाटका चायपत्ती, ब्रदर्स मशीन और स्पेंगर मशीन सहित अन्य स्टॉल्स होंगे। इन पर मिलने वाले प्रोडक्ट्स जत्रा रियायती दामों पर उपलब्ध हैं।
मराठी सोशल ग्रुप की तृप्ति महाजन, स्नेहा करमरकर और सुमेधा बांवकर ने बताया- फूड जोन में स्टॉल पर श्रीखंड पुरी, कुटलेला विड़ा, सोलकढ़ी, बेसनाची धिरडी, साबुदाणा वडा, मूंगवडे, पुरणपोळी, थालीपीठ, सोलकढ़ी, सर्वप्रकारची भजी, झुणका भाखर ठेचा, श्रीखंड पुरी, अप्पे, मसाला पातोड़ी-पोळी, बटाटा पुरी, मसाले भात, मठ्ठा, कोल्हापुरी मिसळ, मक्याची भाकरी भरली वांगी, जिलबी, भरडा वडा, वाटली डाळ, गाकर भरीत, गरम चकली, पातळभाजी-पोळी, कोथिम्बिर वड़ी, पोहे वड़ा, भाखर वड़ी, सुरळीची वड़ी, बासुंदी, अनारसे, चिरोटे, साटोरी सहित दड़पे पोहे उपलब्ध हैं।


