- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
धार से बनाकर इंदौर में करते थे हथियार सप्लाय
अवैध हथियारों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर. अवैध हथियार तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से कुल 19 हथियार और 7 जिन्दा कारतूस हुए जब्त किये गये. बरामद हथियारों में देशी पिस्टल, रिवाल्वर व कट्टे हैं शामिल. आरोपी धार तथा बड़वानी में हथियारों का निर्माण कर इंदौर में सप्लाय करते थे. मप्र के अलावा विभिन्न राज्यों में करते थे अवैध हथियारों की तस्करी।
क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमावर्ती जिलों के लोगों द्वारा अवैध हथियार बनाकर इंदौर तथा इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में बेचे जा रहे हैं. दो व्यक्ति अमरजीत उर्फ पुजारी भाटिया पिता दीपसिंह निवासी धार व उसका साथी वीरेन्द्र सिंह निवासी बडवानी अवैध हथियारों की डिलीवरी देने इंदौर आ रहे है. जोकि कुछ एजेण्टों के माध्यम से हथियारों को सप्लाई करेगे.
उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम और पुलिस थाना रावजी बाजार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी वीरेन्द्र सिंह को सुनार के बगीचे के पास से पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध देशी कट्टे मिले. आरोपी अमरजीत की तलाशी लेते उसके कब्जे से एक रिवालवर तथा एक पिस्टल जिंदा कारतूस सहित बरामद हुई.
आरोपी अमरजीत तथा वीरेन्द्र से जानकारी मिली की उन्होंनें अवैध हथियारों की सप्लाई इंदौर शहर के कई लोगों को की है जोकि अवैध रूप से हथियार अपने पास रखकर लोगों को डराने धमकाने का काम करते है. पुलिस टीम को पूछताछ में आरोपी अमरजीत उर्फ पुजारी भाटिया ने बताया कि वह करीब 1-2 साल से अपने घर पर ही कट्टे व पिस्टल बनाने का काम करता है जिनको वह इंदौर केअलावा धार, धामनोद ,धरमपुरी, बडवानी, सेंधवा, जुलवानिया, झाबुआ में सप्लाय करता था.
आरोपी ने बताया कि वह क्रेताओं को फोन लगाकर जंगलो में बुलाकर पिस्टल दस हजार रू कीमत में तथा देशी कट्टा दो हजार रू कीमत में बेचता था। आरोपी अमरजीत पूर्व में एक बार थाना धरमपुरी थाने में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही में बंद को चुका है। आरोपी अमरजीत तथा वीरेन्द्र हथियारों का निर्माण कर विभिन्न राज्यों में जाकर उनकी सप्लाय करते थे.
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
आरोपियों से प्राप्त सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना रावजी बाजार पुलिस के साथ आरोपी श्याम खाण्डे, थानसिंह उर्फ थानू मावडिय़ा पिता वेस्ता निवासी अलीराजपुर, थाना भवरकुआं के साथ 4 आरोपियों धीरेन्द्र उर्फ खतम हिरवे पिता राजनाथ निवासी राहुल गांधी, मनप्रीत उर्फ राविन सिख निवासी पिपलियाराव, विकास पिता राजेन्द्र यादव निवासी अभनव नगर पालदा और आरोपी सुरेश पिता जगदीश बंजारा निवासी राहुल गांधी नगर का हिथयार सहित पकड़ा गया. थाना तेजाजीनगर के साथ आरोपियों नवीन उर्फ शारूख पिता सुरेश कटारिया को 3 देशी पिस्टल सहित, शुभम उर्फ कान्हा पिता राजकुमार जाट को, विशाल पिता रंजीत निवासी भावना नगर को पकड़ा.. थाना कनाडिय़ा के साथ आरोपी विजय पिता मुकेश चौहान को एक देशी पिस्टल सहित पकड़ा.


