- Whirlpool of india delivers double digit revenue growth in q2
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Vijay Verma: 5 Actors Who Looked Dapper this Diwali
- Sant Tukaram actress @Sheena_Chohan shares a special BTS moment with her co-star @SubodhBhave and wishes him a very happy birthday! ✨
- A Bond that Blooms! Genelia Deshmukh’s Love for Organic Dragon Fruit Farming Made Even Sweeter by Her Equation with Her Mother-in-Law
- Hanuman Ansh, Ramayana and Mangalmay Salasar: Three Films, One Divine Connection
राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का द्वितीय क्वालिफाइंग चरण संपन्न
इंदौर 06 सितंबर 2026। योग, स्वास्थ्य संवर्धन एवं सामाजिक चेतना के व्यापक प्रसार के उद्देश्य से लक्ष्य पर्यावरण एवं वाटर सॉल्यूशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा योग आयोग, मध्य प्रदेश शासन के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित राज्य स्तरीय “लक्ष्य ‘मंथन’ योगासन प्रतियोगिता” के प्रारंभिक दौर का द्वितीय क्वालिफाइंग चरण आज, 06 सितंबर को सेंट अर्नोल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, स्कीम नं. 74, विजय नगर, इंदौर में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं खेल जगत की प्रमुख हस्तियां गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए मंच पर विराजमान हुईं। मुख्य अतिथियों में पद्मश्री भालू मोंढे जी, रेनेसां विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीए स्वप्निल कोठारी जी, उपायुक्त जीएसटी श्री कुमार अभिषेक खरे, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनीष यादव जी, श्री एल्मार जाधव तथा मनोज गर्ग जी सहित अनेक विशिष्टजन सम्मिलित हुए। अतिथियों ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने पर बल देते हुए इसे स्वास्थ्य, अनुशासन और संतुलन का आधार बताया।
लक्ष्य पर्यावरण एवं वाटर सॉल्यूशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नन्दवाल ने आयोजन के संदर्भ में बताया कि संस्था पर्यावरण एवं जल संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ व तनावमुक्त जीवनशैली के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत युवाओं को सशक्त मंच देने के लिए यह प्रतियोगिता कुल तीन चरणों में आयोजित की जा रही है।
पिछले रविवार के सफल समापन के बाद आज दूसरा क्वालिफाइंग चरण इसी स्थल पर आयोजित किया गया। अब दोनों चरणों के श्रेष्ठ चयनित प्रतिभागी 12 सितंबर को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर में आयोजित होने वाले भव्य फाइनल राउंड में भाग लेंगे। आज के मुकाबले में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों, योग महाविद्यालयों, प्रशिक्षण केंद्रों, संस्थाओं और व्यक्तिगत, 100 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले चरण में 14 से 20 वर्ष के आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत वर्ग के साथ-साथ दो साधकों की जोड़ी (पेयर) बनाकर संगीत की धुन पर अपने योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रतिभागियों ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कठिन आसनों का तय क्रम में प्रदर्शन किया, वहीं जोड़ी वर्ग में दोनों साधकों ने संगीत की लय पर पूर्ण तालमेल, समान गति और शारीरिक संतुलन का शानदार समन्वय प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर की योग निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण व अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायकों ने आसनों की शुद्धता, लचीलापन, शारीरिक संतुलन, तकनीक, प्रस्तुति शैली और संगीत के साथ समन्वय के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए। पूरा कार्यक्रम खेल नियमों और सुरक्षा मानकों के पूर्ण पालन के साथ संपन्न हुआ।
समारोह के समापन पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों डॉ. हेमंत शर्मा, श्री अनिल अग्रवाल, सुश्री रौनक सोनी, श्री प्रेम दुआ, श्री मनोज वर्मा एवं श्री चंद्रशेखर तिवारी आदि ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा 12 सितंबर को बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स में होने वाले अगले फाइनल राउन्ड के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


