- एम.टी. क्लॉथ मार्केट के ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ में दूसरे दिन भी उत्साह, डेली ड्रॉ में 51 क्रेता विजेता
- एम.टी.क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाईल ट्रेड फेयर 2026’ का भव्य शुभारंभ
- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ का टीज़र हुआ रिलीज़ - राजस्थान से बड़े पर्दे पर एक सिनेमाई थ्रिलर के लिए हो जाइए तैयार
- Tissue Sarees to Embellished Drapes: The Many Fashion Shades of Pooja Hegde
- Dive into the Musical World of Prem Keetanu with a Special Album Launch Event Ft. the Film’s Formidable Cast, Creators and Singers
‘प्रेम कीटाणु’ का नया हार्टब्रेक सॉन्ग ‘तुझसे बिछड़ के’ रिलीज़, मधुर शर्मा की आवाज़ ने गाने में भरी गहराई
फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की सिनेमाघरों में रिलीज़ को अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बढ़ती उत्सुकता के बीच फिल्म के मेकर्स ने इसकी म्यूजिकल दुनिया की एक और झलक पेश की है। फिल्म का नया हार्टब्रेक सॉन्ग ‘तुझसे बिछड़ के’ रिलीज़ हो गया है, जो प्यार के बाद होने वाली जुदाई, तड़प और अधूरेपन जैसे एहसासों को बयां करता है।
सिंगर मधुर शर्मा, जिन्होंने हाल ही में मिर्ज़ापुर द मूवी के गाने ‘सांसों की माला’ से लोगों के दिलों को छुआ था, एक बार फिर अपनी आवाज़ से प्यार और जुदाई की गहराई को सामने ला रहे हैं। ‘तुझसे बिछड़ के’ में मधुर शर्मा ने तड़प और दर्द को बेहद खूबसूरती से अपनी आवाज़ में उतारा है।
इस गाने को राहुल मिश्रा ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल मीर ने लिखे हैं। वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की शानदार केमिस्ट्री गाने के एहसास को और भी खास बनाती है।
फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी में संगीत की अहम भूमिका है। इससे पहले फिल्म के ‘अंडी बंडी , ‘कहो तो’, ‘इश्क का गुलाम’ और ‘तू मेरा रैय्यो’ जैसे गाने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुके हैं। अब ‘तुझसे बिछड़ के’ फिल्म के म्यूजिकल सफर में एक और रंग जोड़ता है और प्यार के एक अलग पहलू—जुदाई और दर्द—को सामने लाता है।
‘तुझसे बिछड़ के’ गाना अब ज़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सुनने के लिए उपलब्ध है।
‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म के निर्माता गौरव वर्मा हैं और इसे अवानिका फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने और बड़े होने के दौरान होने वाली शरारतों और पागलपन की कहानी है।
फिल्म के गाने पहले ही माहौल बना चुके हैं। वहीं हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में प्यार, दोस्ती, हंसी-मज़ाक, उलझन और ढेर सारे मसाले की झलक देखने को मिली है। ‘प्रेम कीटाणु’ एक ऐसी कहानी है जो प्यार में पड़ने की मासूमियत, मस्ती और पागलपन को एक साथ दिखाती है।
फार्स फिल्म के सह-प्रस्तुतीकरण में, भावना स्टूडियोज के सहयोग से और अवानिका फिल्म्स के बैनर तले निर्माता गौरव वर्मा की यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


