- From Music Videos to Feature Film: Revati Mahurkar Takes the Lead in Hostage Thriller Powder
- Nakhrewaalii Actress Pragati Srivastava Opens Up About Working with Punjabi Film Director Jagdeep Sidhu on Her Next Hindi Release
- बाल दिवस पर शीना चोहान ने बच्चों तक पहुँचाया मानवाधिकारों का संदेश, युवा पीढ़ी को किया जागरूक
- Sheena Chohan Marks Children’s Day by Championing Compassion, Empathy and Equal Rights.
- जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी मचाएगी धमाल, सुदीप शर्मा की ‘पुष्पक विमान’ का हुआ ऐलान
जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी मचाएगी धमाल, सुदीप शर्मा की ‘पुष्पक विमान’ का हुआ ऐलान
अभिनेता अभिषेक बनर्जी, जयदीप अहलावत और बरुण सोबती जल्द ही अपनी नई सीरीज ‘पुष्पक विमान’ में एक साथ नजर आएंगे। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा बनाई और लिखी गई यह सीरीज क्राइम और कॉमेडी का मजेदार मेल लेकर आ रही है। तीनों कलाकारों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है।
सुदीप शर्मा अब तक अपनी गंभीर और इंटेंस कहानियों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह ‘पुष्पक विमान’ के जरिए कॉमेडी के जॉनर में कुछ नया करने जा रहे हैं। यह सीरीज कुछ अनोखे किरदारों की कहानी है, जिनकी जिंदगी में होने वाली घटनाएं धीरे-धीरे एक अलग ही मोड़ ले लेती हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सुदीप शर्मा ने बताया कि वह इस बार कुछ अलग करना चाहते थे। उनके मुताबिक, इस तरह की कहानी और नए जॉनर के साथ प्रयोग करने के लिए नेटफ्लिक्स एक अच्छा प्लेटफॉर्म है।
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी इस सीरीज को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘पुष्पक विमान’ सुदीप शर्मा के साथ नेटफ्लिक्स की अगली फ्रेंचाइजी होगी। उन्होंने सुदीप की कहानी कहने के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कहानियों में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों की झलक भी देखने को मिलती है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस एलएलपी के बैनर तले बनी यह सीरीज नेटफ्लिक्स के साथ अभिषेक बनर्जी का तीसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और ‘अनकही कहानियां’ का हिस्सा रह चुके हैं। अभिषेक बनर्जी, जयदीप अहलावत और बरुण सोबती की यह तिकड़ी ‘पुष्पक विमान’ के जरिए दर्शकों के लिए क्राइम और कॉमेडी का एक नया अनुभव लेकर आने वाली है।


