घड़ी डिटर्जेंट का नया कैंपेन ‘विश्वास की परीक्षा’ लॉन्च, ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करने की पहल

नेशनल, 30 सितंबर 2026: आरएसपीएल ग्रुप ने घड़ी डिटर्जेंट का नया कैंपेन “विश्वास की परीक्षा” लॉन्च किया है। इस कैंपेन में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित घड़ी डिटर्जेंट की ब्रांड एंबेसडर हैं।

इस नए कैंपेन का संदेश है, “विश्वास की खास बात यही है कि उस पर हमेशा खरा उतरना पड़ता है।” कैंपेन में बताया गया है कि घड़ी डिटर्जेंट अपने ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए अपने डिटर्जेंट प्रोडक्ट्स और उसके इस्तेमाल के अनुभव को लगातार बेहतर बनाया है।

यह कैंपेन घड़ी डिटर्जेंट के तैयार किए गए नए फॉर्मूलेशन पर आधारित है। इसे लोगों के कपड़े धोने के बदलते तरीके को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कैंपेन फिल्म में “विश्वास की परीक्षा” के जरिए नए घड़ी डिटर्जेंट की सफाई और गुणवत्ता को दिखाया गया है। फिल्म में माधुरी दीक्षित घड़ी डिटर्जेंट के नए पैक के साथ नजर आ रही हैं। नए घड़ी डिटर्जेंट को कई तरह की परीक्षाओं से गुजरते हुए दिखाया गया है। इसमें बारीक डिटर्जेंट पाउडर, पानी में जल्दी घुलना, ज्यादा झाग और कपड़ों की बेहतर सफेदी जैसी खूबियां दिखाई गई हैं। नए अंदाज में पेश किए गए घड़ी डिटर्जेंट के इस कैंपेन में ब्रांड की पुरानी टैगलाइन “पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें” को भी बरकरार रखा गया है। इसके जरिए लोगों को खुद घड़ी डिटर्जेंट इस्तेमाल करने और इसके फर्क को महसूस करने के लिए कहा गया है।

कैंपेन में घड़ी डिटर्जेंट की तीन खास खूबियों पर जोर दिया गया है:

  • 2X फोम टेक्नोलॉजी: हाथ से या बाल्टी में कपड़े धोते समय ज्यादा और दोगुना झाग बनता है, जिससे गंदगी और दाग आसानी से निकलते हैं।
  • सुपर पाउडर फॉर्मूला: इसका बारीक पाउडर कपड़े के रेशों तक गहराई से पहुंचता है और जमी हुई गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
  • जल्दी घुलने वाला फॉर्मूला: पानी में जल्दी घुल जाता है, जिससे कपड़ों की बेहतर सफाई होती है।


    घड़ी डिटर्जेंट की कीमत और अलग-अलग पैक साइज भी ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट चुनने का विकल्प देते हैं। इसी वजह से ब्रांड अपनी बेहतर सफाई और किफायती कीमत के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने और उन्हें इसे आजमाने के लिए आकर्षित करने पर जोर दे रहा है।
    इस लॉन्च के मौके पर आरएसपीएल ग्रुप के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल ज्ञानचंदानी ने बताया कि, “घड़ी में हमारा हमेशा से ये मानना है कि नए बदलाव का फायदा लोगों को रोजमर्रा के इस्तेमाल में साफ दिखना चाहिए। ‘विश्वास की परीक्षा’ इसी सोच को दिखाता है। इस कैंपेन के जरिए हम घड़ी डिटर्जेंट का अब तक का सबसे बेहतर फॉर्मूला लेकर आए हैं। यह भारत में बना ब्रांड है, जिसे लाखों ग्राहकों के भरोसे ने कई सालों में मजबूत बनाया है। नए डिटर्जेंट फॉर्मूले के साथ घड़ी की सफाई और परफॉर्मेंस को और भी बेहतर किया गया है। साथ ही वह क्वालिटी भी बरकरार रखी गई है, जिसकी ग्राहक घड़ी से उम्मीद करते हैं। इसकी कीमत भी ऐसी रखी गई है, जो ग्राहकों की पहुंच में रहे। हमारा मानना है कि ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए लगातार अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाते रहना जरूरी है।”
    कैंपेन फिल्म के साथ घड़ी डिटर्जेंट की नई पैकेजिंग भी देशभर की दुकानों और अन्य बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध होगी।

Leave a Comment