- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
• व्यापक प्रचार अभियान, आगंतुकों के लिए आकर्षक सुविधाओं और व्यावसायिक तंत्र व्यवस्था के अवसरों के साथ, यह आयोजन उद्योग जगत के लिए एक मंच बनेगा।
इंदौर, 13 अक्टूबर 2026: वैश्विक वस्त्र उद्योग के तकनीकी नवाचार और व्यापार का प्रमुख मंच इंडिया आयटीएमई 2026 इस दिसंबर में दुनिया भर के कपड़ा मशीनरी निर्माताओं, अभियांत्रिकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ लाने के लिए तैयार है।
4 से 9 दिसंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (आयईएमएल) में आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन वस्त्र मशीनरी और अभियांत्रिकी क्षेत्र के संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को एक ही छत के नीचे लाएगा। यह मंच उद्योग जगत के लिए नई तकनीकों, नवाचारों, व्यावसायिक अवसरों और वैश्विक साझेदारियों के नए रास्ते खोलेगा।
भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इंडिया आईटीएमई 2026, 80 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री एसोसिएशनों के समर्थन और सहभागिता के साथ, वस्त्र मशीनरी एवं कपड़ा अभियांत्रिकी क्षेत्र को एक साझा मंच पर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
दुनिया के 40 से अधिक देशों की भागीदारी और 20 प्रदर्शनी श्रेणी में कपड़ा मशीनरी के 3,600 से ज़्यादा लाइव प्रदर्शन के साथ, यह आयोजन वैश्विक वस्त्र उद्योग में भारत की बढ़ती अहमियत को दर्शाता है। वस्त्र मशीनरी, अत्याधुनिक तकनीक, उत्पादन संबंधी और नवाचार के क्षेत्र में भारत तेजी से एक प्रमुख बाज़ार के रूप में उभर रहा है। यह आयोजन न केवल नई तकनीकों और समाधानों को करीब से जानने का अवसर देता है, बल्कि प्रदर्शकों को और आगुन्तकों को नए बिज़नेस अवसर तलाशने, रणनीतिक साझेदारियाँ विकसित करने और वैश्विक व्यापारिक संबंधों को और मज़बूत बनाने के लिए एक प्रभावी मंच भी प्रदान करता है।
इंडिया आयटीएमई 2026 इस बार सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि व्यापार, नवाचार और जानकारी आदान प्रदान का एक व्यापक मंच बनने जा रहा है। इस संस्करण में बीटूबी सभा, अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन ‘वस्त्रोद्योग की सीमा’, नए उत्पाद की शुरुआत और संस्था केंद्रित तंत्र व्यवस्था जैसी कई अहम पहल एक साथ देखने को मिलेंगी। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य पारंपरिक प्रदर्शनी के दायरे से आगे बढ़कर उद्योग जगत के विशेषज्ञों, निर्माताओं और कारोबारियों को एक मंच पर लाना है, ताकि नए व्यावसायिक अवसरों, सार्थक साझेदारियों और विचारों के आदान-प्रदान को नई गति मिल सके।
सीईओ सभा: विज़न बोर्ड से इंटरैक्टिव इंडस्ट्री डायलॉग तक (जहाँ दूरदृष्टि मिलेगी नई सोच से और संवाद खोलेगा सहयोग के नए रास्ते!) सीईओ कॉन्क्लेव वस्त्रोद्योग उत्पादन संबंधी और वस्त्र मशीनरी क्षेत्र के वरिष्ठ नेतृत्व को एक साझा मंच पर लाएगा, जहाँ उद्योग की चुनौतियों, भविष्य की संभावनाओं और तकनीकी प्रगति पर सार्थक संवाद होगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी इस मंच को और भी व्यापक बनाएगी, जिससे तंत्र व्यवस्था, तकनीकी भागीदारी, जानकारी का आदान प्रदान और व्यापारिक सहयोग के नए अवसर सामने आएँगे।
वस्त्र और उससे जुड़े उद्योगों तक अपनी पहुँच को और मज़बूत बनाने के लिए इंडिया आयटीएमई सोसाइटी एक नई पहल लेकर आई है। इंदौर, सूरत और अहमदाबाद में रोड शो और पत्रकार सम्मलेन की एक सीरीज़ आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य इंडिया आयटीएमई 2026 के बारे में जागरूकता बढ़ाना, आगंतुकों और प्रदर्शकों के लिए उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों को सामने लाना और इंडस्ट्री के प्रमुख हितधारकों को इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अभियान के तहत वस्त्रोद्योग और औद्योगिक केंद्र में खास पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही, इन केंद्रों पर पहुंचकर लोगों को सीधे तौर पर इंडिया आयटीएमई 2026 से जुड़ने का अवसर देने के लिए विशेष आउटरीच गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इस पहल को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग इंडिया आयटीएमई 2026 के लिए अपना पूर्व पंजीकरण करा रहे हैं और वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, हापुड, भीलवाड़ा, बुरहानपुर, इचलकरंजी, तलोजा, तारापुर में उपलब्ध खास छूट वाले ‘अर्ली बर्ड’ (सबसे पहले आये हुए आगंतुक) पंजीकरण ऑफ़र का लाभ उठा रहे हैं।


