- स्कैम २०२४: अपने पहले माइक्रोड्रामा की शूटिंग को लेकर अभिनेत्री विद्या मालवड़े ने साझा किया अनुभव: 'मुझे थोड़ी घबराहट हो रही थी...'
- Scam 2024 Actor Vidya Malavade on Shooting Her First Microdrama: l was a little scared about...
- यूनिक हॉस्पिटल में 30 बेड के निःशुल्क बाल सेवा विशिष्ट वार्ड का 5 नवंबर को लोकार्पण
- Ranbir Kapoor and Sai Pallavi Lead the Way, But These Ramayana Characters Have Us Equally Excited
- दिवाली की सफाई से दांतों की सफाई तक: त्योहारों के मौसम में मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने पर डॉ. सोनिया दत्ता की राय
आरंभ गरबा महोत्सव 2026: इंदौर की सांस्कृतिक धरोहरों का भव्य उत्सव
इंदौर: शहर का बहुप्रतीक्षित गरबा पर्व “आरंभ गरबा महोत्सव 2026” आगामी 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को इंदौर के बाबाश्री गार्डन, एयरपोर्ट रोड पर भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। इस वर्ष का उत्सव शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें डांडिया, ढोल की प्रस्तुति और लाइव म्यूजिक के साथ पारंपरिक उत्साह देखने को मिलेगा।
प्रतिभागी केवल पारंपरिक परिधान में ही प्रवेश पा सकेंगे और अतिथियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रखा गया है। गरबा की रात को यादगार बनाने के लिए विशेष सुरक्षा, पार्किंग, खानपान एवं मनोरंजन की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
श्री मोनित गंगवाल, प्रमुख आयोजक, आरंभ गरबा महोत्सव 2026, ने कहा, “आरंभ गरबा महोत्सव का उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक जीवित और प्रासंगिक बनाए रखना है। यह आयोजन केवल एक भव्य उत्सव नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं का परिचय है, जहां सभी उम्र के लोग मिलकर गरबा और डांडिया की धुनों पर झूमते हैं। हमें गर्व है कि इंदौर में यह समारोह बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित होगा। हम सभी मेहमानों का पारंपरिक पहनावे में जोरदार स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और सुनिश्चित करेंगे कि यह महोत्सव हर किसी के लिए यादगार बने। साथ ही सभी प्रशासनिक गाइडलाइन्स का पूर्ण पालन किया जाएगा।”
इस महोत्सव के टाइटल स्पॉन्सर राजवंश रियल स्टेट हैं। पावर्ड बाय एसआरएस ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ-साथ पांचाल मसाले, स्वामी कंस्ट्रक्शन, नहाटा प्रोफेशनल अकैडमी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भव्य रियल्टी, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, इनयारा सहित विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड्स एवं स्थानीय संस्थाएं सहयोगी हैं। महोत्सव को समर्थित कर रहा है समय न्यूज तथा प्रस्तुत कर रहा है अभ्यास क्लासेस। लाइव कवरेज स्थानीय एवं डिजिटल मीडिया चैनलों द्वारा किया जाएगा।


