- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
राघव जुयाल के लिए वाकई ज़िंदगी ने फुल सर्कल ले लिया है! रेमो डिसूज़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार राघव लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म एक्टर के करियर का बेहद खास पड़ाव है, क्योंकि करीब एक दशक से भी ज़्यादा समय से जिस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने का सपना उन्होंने देखा था, अब उसी की कमान उनके हाथों में है।
राघव इससे पहले वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘ABCD 2’ में नज़र आए थे। अपने करियर के शुरुआती दौर में इस फ्रैंचाइज़ी से जुड़ने के बाद अब उसी डांस की दुनिया में लीड एक्टर बनकर लौटना उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।
इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए राघव ने बताया कि उन्होंने आज के इस पल की कल्पना 12–13 साल पहले ही कर ली थी। इस फिल्म को अपने करियर की सबसे अहम फिल्म बताते हुए उन्होंने अपने उस सपने को याद किया, जिसे उन्होंने सालों तक अपने दिल में संजोकर रखा और जो अब आखिरकार हकीकत बन गया है।
अपनी पोस्ट में राघव ने लिखा, “इस पल को और भी जादुई बनाने वाली बात यह है कि आज मैं उसी फ्रैंचाइज़ी का लीड हूं, जहां कभी मैं पीछे खड़े होकर, साइडलाइन से सब कुछ देखा करता था।”
राघव ने आगे यह भी साफ कर दिया कि वह इस फिल्म में अपना सब कुछ झोंक देने वाले हैं। उनका इरादा डांस फिल्म में ऐसा परफॉर्मेंस देने का है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। अपनी पोस्ट का अंत ‘ज़िंदगी ज़िंदाबाद!’ के साथ करते हुए उन्होंने अपने इस सफर की खूबसूरती बयां कर दी। कभी जिस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने का सपना देखा था, आज उसी को लीड करना उनके लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं है।
‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के साथ राघव जुयाल एक बार फिर उस डांस की दुनिया में लौट रहे हैं, जिसने उनके सफर को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है! पहले जहां वह इस दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखते थे, वहीं अब वह खुद लीड रोल में अपनी कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं।


