27 नवंबर को होगा ई-रूफ ‘फाउंडर्स एडिशन 2026’ का आयोजन

स्नैपडील के सीईओ अचिंत सेतिया होंगे मुख्य अतिथि,

‘40 अंडर 40 अवॉर्ड्स’ में युवा उद्यमियों का होगा सम्मान

इंदौर, 23 नवंबर 2026। स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने और युवा उद्यमियों को एक मजबूत मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ई-रूफ कम्युनिटी द्वारा आगामी 27 नवंबर को बहुप्रतीक्षित ‘फाउंडर्स एडिशन 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में देशभर के प्रमुख स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक, उद्योगपति, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और नीति-निर्माता एकत्रित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्नैपडील के सीईओ अचिंत सेतिया और अपने अनुभवों के माध्यम से उद्यमियों को मार्गदर्शन प्रदान देंगे।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “डाउनफॉल से दोबारा ग्रोथ तक का सफर” रखी गई है; यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि बदलती टेक्नोलॉजी, बाजार की चुनौतियों और कारोबारी संकटों के बीच कंपनियां किस प्रकार स्वयं को पुनर्स्थापित कर फिर से अग्रणी बन सकती हैं। कार्यक्रम में हाई-इम्पैक्ट वर्कशॉप, पैनल डिस्कशन, कीनोट सेशंस तथा विशेष नेटवर्किंग सेशन होंगे।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों, जिनमें गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं, से प्रमुख निवेशकों की सहभागिता रहेगी। अतिथियों में एमराल्ड ग्रुप की अर्चना अग्रवाल, मिस्टर टूर वाला के संस्थापक, आर्क अर्थ मूवर्स के संस्थापक राम यादव, संघवी ग्रुप के प्रणव संघवी, प्लाई प्लेनेट के जिनेंद्र जैन, सॉफ्टबेरी के राघव गुप्ता, हायर डेवलपर के गौरव सोनी सहित अनेक प्रतिष्ठित उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

ई-रूफ के संस्थापक हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा, – अपने छठे वर्ष में प्रवेश करते हुए ई-रूफ भारत की उद्यमशीलता क्षमता को सशक्त बनाने वाला एक प्रभावी मंच बन चुका है। आज एआई, टेक्नोलॉजी, मेडिकल और एवीजीसी जैसे क्षेत्रों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे समय में देश के प्रमुख निवेशकों, मेडिकल विशेषज्ञों, टेक इनोवेटर्स, क्रिएटिव लीडर्स और दूरदर्शी नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाना अत्यंत आवश्यक है। हमारा उद्देश्य सार्थक साझेदारियों को बढ़ावा देना, निवेश के नए अवसर सृजित करना और मध्य प्रदेश सहित देशभर के स्टार्टअप्स को ऐसा ज्ञान व नेटवर्क उपलब्ध कराना है, जिसके माध्यम से वे वैश्विक स्तर की कंपनियां स्थापित कर सकें।”

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस फ्लैगशिप कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों के सत्र, विचारोत्तेजक पैनल चर्चाएं तथा निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए विशेष नेटवर्किंग अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शुरुआती और ग्रोथ स्टेज के स्टार्टअप्स को निवेश, मार्गदर्शन और सहयोग के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर ‘ई-रूफ 40 अंडर 40 अवॉर्ड्स’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 40 वर्ष से कम आयु के 40 उत्कृष्ट स्टार्टअप फाउंडर्स और युवा उद्यमियों को उनके नवाचार, नेतृत्व और उद्यमशीलता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कम्युनिटी शोकेस के माध्यम से सफल स्टार्टअप्स की प्रेरणादायक कहानियां दिखाई जाएंगी।

ई-रूफ का यह आयोजन उद्योग, शिक्षण संस्थानों, निवेशकों और स्टार्टअप समुदाय के बीच सहयोग को मजबूत करने, नई पीढ़ी के इनोवेटर्स को प्रेरित करने और दीर्घकालिक साझेदारियों के निर्माण के माध्यम से देश में टिकाऊ आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Leave a Comment