केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में चार महीनों में जबड़े की 15 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं

आधुनिक 3D तकनीक की मदद से अब चेहरे और जबड़े की विकृतियों का बेहतर इलाज संभव

इंदौर: केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर के मैक्सिलोफेशियल सर्जरी डिपार्टमेंट ने पिछले चार महीनों में जबड़े की 15 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

इस सर्जरी को मेडिकल भाषा में ऑर्थोग्नेथिक सर्जरी (Orthognathic Surgery) कहा जाता है। इसके द्वारा ऊपरी और निचले जबड़े के आकार, स्थिति और बनावट में होने वाली गड़बड़ियों को ठीक किया जाता है। कई लोगों में बचपन से ही जबड़ा आगे या पीछे निकला होता है या चेहरे के विकास के दौरान जबड़े की बनावट बिगड़ जाती है। कुछ बच्चों में कटे होंठ और तालु जैसी जन्मजात समस्याओं के कारण भी जबड़े का विकास ठीक से नहीं हो पाता। ऐसी परेशानियों से चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ दाँतों का सही तरीके से मिलना, खाना चबाना और बोलना भी प्रभावित हो सकता है।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर के मैक्सिलोफेशियल सर्जरी डिपार्टमेंट के मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स डॉ. जयदीप सिंह चौहान और डॉ. सर्वप्रिया शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में डिजिटल सर्जिकल प्लानिंग और 3D मॉडल प्रिंटिंग की आधुनिक सुविधा शुरू की गई है। इसकी मदद से ऑपरेशन करने से पहले ही कंप्यूटर पर सर्जरी की पूरी योजना तैयार की जाती है। साथ ही मरीज के जबड़े का 3D मॉडल बनाकर सर्जरी की तैयारी की जाती है। इससे जटिल ऑपरेशन को अधिक सटीकता के साथ करने में मदद मिलती है।

डॉ. जयदीप सिंह चौहान ने बताया, “यह सर्जरी केवल चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं की जाती, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य जबड़े की बनावट को ठीक करना, ऊपर और नीचे के दाँतों को सही स्थिति में लाना और जबड़े के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाना है। आधुनिक 3D तकनीक और नई सर्जिकल विधियों की मदद से अब हम जबड़े की कई तरह की जटिल समस्याओं का बेहतर इलाज कर सकते हैं।”

केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर के मैक्सिलोफेशियल सर्जरी डिपार्टमेंट के हॉस्पिटल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (HCOO) श्री तारिक ताजदार ने कहा, “केवल चार महीनों में जबड़े की 15 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक करना हमारे हॉस्पिटल के लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक और बेहतर इलाज की सुविधाएँ यहीं उपलब्ध हों। यह उपलब्धि मध्य भारत में मैक्सिलोफेशियल सर्जरी की सुविधाओं को और मजबूत बनाएगी।”

Leave a Comment