एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया

Related Post

~भाईचारे, धोखे और बदले की रोमांचक कहानी किसका कसूर का प्रीमियर 2 दिसंबर, 2026 को होगा, इसे प्राइम वीडियो पर मुफ्त में देखें ~

Link – https://youtu.be/HPAKV8oahqc

मुंबई, भारत – 27 नवंबर, 2026: कुछ रिश्तों की परीक्षा मुश्किल हालात में होती है, तो कुछ रिश्ते किसी एक बलिदान से टूट जाते हैं। लेकिन जब वफादारी की कीमत दो साल जेल में बिताकर चुकानी पड़े, तो असल में इसकी कीमत कौन चुकाता है? भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली MX ओरिजिनल सीरीज़ किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया। यह एक दिलचस्प पारिवारिक क्राइम ड्रामा है, जो भाईचारे, त्याग और धोखे के बीच उलझे रिश्तों की कहानी दिखाता है। रक्षक 2 और मत्स्य कांड के लिए पहचाने जाने वाले अजय भूयान के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ का निर्माण टेम्पल बेल्स फिल्म्स के प्रत्युषा जयप्रकाश और उज्ज्वल आनंद ने किया है। इसमें अर्जित तनेजा, पुलकित मकोल, प्रणाली राठौड़, कशिश कपूर, विवेक मुश्रान और सुचेता त्रिवेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

किसका कसूर का ट्रेलर जुड़वां भाइयों आदित्य और अनुज की कहानी से परिचित कराता है। दोनों का रिश्ता खून का है, लेकिन परिवार में उनकी जगह और उनके साथ होने वाले व्यवहार में काफी अंतर है। आदित्य को परिवार का ऐसा बेटा माना जाता है, जिससे कभी कोई गलती हो ही नहीं सकती, जबकि अनुज को अक्सर परिवार की परेशानी की वजह समझा जाता है। लेकिन एक हादसा जल्द ही दोनों की जिंदगी बदल देता है। अनुज अपने भाई को बचाने के लिए उसकी गलती का इल्जाम अपने सिर ले लेता है और इसके लिए उसे दो साल जेल में बिताने पड़ते हैं। हालांकि, इस बलिदान की कीमत उसकी आजादी से कहीं ज्यादा बड़ी होती है। इसके बाद दोनों भाइयों का रिश्ता वफादारी, नाराजगी और धोखे के बीच उलझकर रह जाता है। वहीं, जब दबे हुए सच सामने आने लगते हैं, तो सही और गलत के बीच का फर्क भी मिटने लगता है। ऐसी दुनिया में, जहां खून के रिश्ते भी गहरी दुश्मनी में बदल सकते हैं, वहां अनुज और आदि आखिर क्या हैं—भाई, दोस्त या दुश्मन? और जब सच सामने आएगा, तो असल कसूरवार कौन होगा?

प्राइम वीडियो इंडिया में AVOD कंटेंट के डायरेक्टर और हेड अमोघ दुसाद ने कहा, “किसका कसूर पारिवारिक रिश्तों की उन जटिलताओं को दिखाती है, जहां उम्मीदें, वफादारी और निजी फैसले अक्सर ऐसे नतीजे सामने ला सकते हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। यह कहानी पारिवारिक ड्रामा की भावनात्मक गहराई को क्राइम की दिलचस्प कहानी के साथ जोड़ती है, जो दर्शकों को बांधे रखेगी। हमें टेम्पल बेल्स फिल्म्स और निर्देशक अजय भूयान के साथ काम करके बेहद खुशी हो रही है। इस कहानी को प्रतिभाशाली कलाकारों की शानदार टीम ने पर्दे पर जीवंत किया है।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अर्जित तनेजा ने कहा, “अनुज का किरदार इसलिए दिलचस्प है, क्योंकि उसका अपने परिवार और आसपास के लोगों के साथ रिश्ता कभी सहज नहीं रहा है। उसने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय लोगों के फैसलों और तुलना के बीच बिताया है, लेकिन उसके बागी स्वभाव के पीछे एक ऐसा इंसान है, जो अपने करीबियों से बेहद प्यार करता है और उनकी परवाह करता है। अपने भाई की गलती का इल्जाम अपने सिर लेने का उसका फैसला उसकी जिंदगी की दिशा बदल देता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में दुख, गुस्से और ऐसी दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश का सफर शुरू होता है, जिसने पहले ही उसे गलत ठहरा दिया है। अनुज का किरदार निभाते हुए मुझे कई तरह की भावनाओं को समझने और पर्दे पर उतारने का मौका मिला, जिसने इस किरदार को मेरे लिए और भी खास बना दिया।”

सीरीज़ में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए पुलकित मकोल ने कहा, “किसका कसूर का हिस्सा बनने का सबसे अच्छा अनुभव यह था कि मुझे ऐसे कलाकारों की टीम के साथ काम करने का मौका मिला, जहां कहानी में हर किरदार की अपनी एक अलग अहमियत है।अर्जित, प्रणाली और बाकी कलाकारों के साथ काम करना और अजय भूयान के निर्देशन में अभिनय करना मेरे लिए बेहद यादगार अनुभव रहा। आदि और अनुज के रिश्ते के कई पहलू हैं। इस रिश्ते को समझना और अपने किरदार की अलग-अलग खूबियों और उलझनों को पर्दे पर दिखाना एक दिलचस्प अनुभव था। सेट पर खुशनुमा माहौल और पूरी टीम के साथ बेहतरीन तालमेल ने इसे एक ऐसा प्रोजेक्ट बना दिया है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।”

ब्यूटी का किरदार निभा रहीं प्रणाली राठौड़ ने आगे कहा, “ब्यूटी खुद को दो भाइयों के बीच उलझे एक ऐसे रिश्ते में पाती है, जहां प्यार, वफादारी और सच के बीच लगातार टकराव होता रहता है। मुझे उसके सफर की सबसे दिलचस्प बात यह लगी कि वह सिर्फ अपने रिश्तों को संभालने की कोशिश नहीं कर रही है, बल्कि अपनी भावनाओं और अपने आसपास के लोगों के फैसलों के नतीजों से भी जूझ रही है। कहानी आगे बढ़ने के साथ उसके किरदार के कई पहलू सामने आते हैं और उसकी भावनाओं में आने वाले बदलावों को समझना और पर्दे पर दिखाना मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए खास है, क्योंकि इसके साथ मैं पहली बार किसी स्ट्रीमिंग सीरीज़ में मुख्य भूमिका निभा रही हूं। इसने मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर अपने सफर का एक बिल्कुल नया पहलू तलाशने का मौका दिया है। मैं दर्शकों को अपना यह नया रूप दिखाने के लिए उत्साहित हूं।”

एमएक्स ओरिजिनल किसका कसूर 2 दिसंबर, 2026 से प्राइम वीडियो और प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर एंड्रॉयड ऐप (जिसे पहले अमेज़न एमएक्स प्लेयर के नाम से जाना जाता था) पर स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो का एमएक्स प्लेयर भारत की प्रमुख मुफ्त, प्रीमियम, विज्ञापन-समर्थित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है। इसे मोबाइल फोन, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो और फायर टीवी पर देखा जा सकता है।

Leave a Comment