ईरूफ फाउंडर्स एडिशन में उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार पर हुई चर्चा, 40 युवा उद्यमियों को किया सम्मानित

स्नैपडील के सीईओ अचिंत सेतिया ने साझा किए बिजनेस को आगे बढ़ाने के गुर

इंदौर 29 नवंबर 2026। उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए ईरूफ के पहले फाउंडर्स एडिशन का आयोजन हुआ। इसमें स्टार्टअप फाउंडर्स, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और युवा उद्यमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बिजनेस को आगे बढ़ाने, बदलते बाजार के अनुरूप खुद को तैयार करने और नए विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्नैपडील के सीईओ अचिंत सेतिया और ईरूफ की को-फाउंडर कोमल चतुर्वेदी के बीच हुई बातचीत रही। इस दौरान अचिंत सेतिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किसी भी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए स्पष्ट सोच, मजबूत टीम, ग्राहकों का भरोसा और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने की क्षमता जरूरी है। उन्होंने बिजनेस को बड़े स्तर पर ले जाने, डिजिटल बदलावों को अपनाने और ग्राहक-केंद्रित मॉडल विकसित करने के महत्व पर भी बात की।

कार्यक्रम में ईरूफ की ओर से ‘40 अंडर 40’ अवॉर्ड भी प्रदान किए गए। इसके तहत 40 वर्ष से कम उम्र के 40 उद्यमियों और बिजनेस फाउंडर्स को उनके काम और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड अचिंत सेतिया ने प्रदान किए। इसका उद्देश्य युवा उद्यमियों की उपलब्धियों को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

ईरूफ के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य इंदौर सहित टियर-2 शहरों में उद्यमिता के लिए एक मजबूत और सहयोगी इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां युवा उद्यमियों को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए सही मंच, मार्गदर्शन और नेटवर्क मिल सके। फाउंडर्स एडिशन और ‘40 अंडर 40’ इसी सोच का हिस्सा हैं। छोटे शहरों में प्रतिभा और नए विचारों की कोई कमी नहीं है। उन्हें पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर देने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि उद्यमियों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और मिलकर आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करे।

‘इनसाइट्स, आइडियाज, इम्पैक्ट’ थीम पर आयोजित इस फाउंडर्स एडिशन में उद्यमियों को अनुभव साझा करने, नए विचारों पर चर्चा करने और एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम के जरिए उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ युवा बिजनेस लीडर्स को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment