- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
बॉल बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में जबलपुर रहा अव्वल
इंदौर. 38वीं सब जूनियर एवं 64वीं सीनियर बॉल बैडमिन्टन का आयोजन टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल में किया गया.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी कमीश्नर स्काउट एवं गाइड हरिदत्त शर्मा ने 16 जिलों से आए 300 खिलाडिय़ों को स्वामी विवेकानंद के जीवन उद्देश्यों से अवगत कराया.
विशेष अतिथि टेक्नो इंडिया ग्रुप की प्राचार्य नीलम कौर एवं बाल बैडमिन्टन एसोसिएशन के राकेश यादव ने विजेता टीमों को पुरस्कृत कर बधाई दी.
बॉल बैडमिन्टन एसोसिएशन म.प्र. के जनरल सेकेटरी योगेश बघेल ने जानकारी दी कि बालक वर्ग वर्ग में प्रथम स्थान जबलपुर जिला, दूसरे पर खरगोन रहा जबकि तीसरे पायदान पर इंदौर पहुँचा.
वहीं बालिका वर्ग में भी जबलपुर ने ही बाजी मारी और पहले स्थान पर रहा, दूसरे पर सीहोर और तीसरे पर भोपाल को जगह मिली.


