- Raju Khan Reveals the Challenges Behind Filming Lagaan’s Iconic Song ‘Ghanan Ghanan’
- Dhurandhar the revenge, raw and undekha, streams on netflix india today!
- शीना चौहान ने मुंबई इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में इंडस्ट्री की अहम बातचीत का नेतृत्व किया
- Sheena Chohan Leads Key Industry Conversations at Mumbai International Film Festival
- मानव रचना में आयोजित MoSPI-AICTE के स्टैटाथॉन 2025–26 ग्रैंड फिनाले में पांच टीमों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
रैली से दिया बेटियों को बचाने का संदेश
इंदौर. प्रस्तुति एवं स्त्री रोग स्पेशलिस्ट के तत्वावधान में बेटी बचाओं पढ़ाओं की एकेडमी रैली का आयोजन किया गया. इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, इंडियन एकेडमी ऑफ पिडियाट्रिक्स इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की प्रतिभागिता भी थी.
इंदौर आब्सटेट्रिक्स की प्रसिडेंट डॉ. मुक्ता जैन ने बताया कि अस वाकेथान में देश भर की 150 फोगसी (एफओजीएसआई से जुड़ी) संस्थाओं की एक ही दिन इसके लिए वाकेथान करने से यह विश्व कीर्तिमान रचने की ओर अग्रसर है.

लाईफकेयर अस्पताल से इस रैली का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने किया व बेटी बचाओं की शपथ सभी उपस्थित जनसमान्य को दिलाई. इंदौर से सांसद एवं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी इस रैली के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की.
इस रैली में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा व सिविल सर्जन डॉ. एम.पी. शर्मा, राष्ट्रीय एनएनएफ अध्यक्ष डॉ. वी.वी. गोस्वामी व आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल विजयवर्गीय भी मौजूद थे.


