- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
प्रभास ने अपने जापानी प्रशंसकों को इस तरह दी नए साल की शुभकामनाएं!
प्रभास अपने फैन के प्रति अनोखे तरीके से प्यार ज़ाहिर करना बखूबी जानते है और इस बार अभिनेता ने पोर्ट्रेट के रूप में अपने जापानी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
बाहुबली फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद, प्रभास के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत स्तर पर पहुंच गई है। जापान में, विशेष रूप से, प्रभास अपने प्रशंसकों के बीच एक नया-पसंदीदा स्टार बन गए है।
हाल ही में, प्रभास को जापान स्थित प्रशंसकों से कई पत्र प्राप्त हुए थे। प्रशंसकों के प्रयासों और उनके द्वारा प्यार की बौछार से अभिभूत, प्रभास ने अपने प्रशंसकों को रिटर्न गिफ़्ट के रूप में नए साल का कार्ड भेजकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया है।
कार्ड में प्रभास की नवीनतम फोटोशूट की तस्वीरें थीं, जिसमें जापानी में लिखा था, “उम्मीद है आप सभी का नया साल शानदार हो!”
इससे पहले, जापान से अभिनेता के प्रशंसक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके अपने सुपरस्टार प्रभास का जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ आये थे।
23 अक्टूबर के दिन अपना जन्मदिन मनाने वाले ऑनस्क्रीन बाहुबली, यानी प्रभास ने अपने जन्मदिन की सुबह फेसबुक पर एक विशेष वीडियो पोस्ट कर के अपनी अगली बड़ी बजट फिल्म “साहो” की झलक शेयर की थी। वीडियो के रिलीज के तुरंत के बाद, देशभर के साथ-साथ विदेशी प्रशंसकों के बीच खलबली मच गई थी क्योंकि हर कोई अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखने के लिए बेताब था।
वीडियो में न केवल पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास का फिल्म से उनका नया और स्टाइलिश लुक देखने मिला, बल्कि अबू धाबी शेड्यूल की भी झलक देखने मिली, जहां साहो की टीम ने इंडस्ट्री के सबसे महंगे और बहु-करोड़ एक्शन दृश्यों में से एक की शूटिंग को अंजाम दिया था।
प्रभास की अगली बड़ी फिल्म साहो एक दमदार एक्शन थ्रिलर और त्रिभाषी फिल्म है, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है।
Here’s The Link- https://www.youtube.com/watch?v=huw6wD_1ppE


