- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
‘काश मेरे पास कंटेंट बनाने की क्षमता और पावर होती’: संगीता घोष
स्टारप्लस की नई पेशकश ‘दिव्य दृष्टि’ पहले भी अपने बेहतरीन कंटेंट और दिलकश कलाकारों के साथ पहले ही दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांध रखा है। ‘दिव्य दृष्टि’ दो बहनों की कहानी है, जिन्हें सुपरपावर्स मिली हुई है।
जहां दृष्टि में उसे देखने की क्षमता है वहीं दिव्या में उसे बदलने की। बोल्ड और खूबसूरत संगीता घोष इस शो में खलनायिका पिशाचनी की भूमिका निभा रही हैं, जहां वह अपनी सुपरनैचुरल शक्तियों का प्रयोग इस शो की नायिकाओं के खिलाफ करती है।
लंबे समय तक और कंटेंट से चलने वाले शोज ‘देश में निकला होगा चांद’ और ‘विरासत’ जैसे कुछ शोज हैं, जिनमें काम करने के बाद, जब उनसे पूछा गया कि एक कोई सुपरपावर्स उन्हें वास्तविक जीवन में मिले तो वह क्या होगा, संगीता कहती हैं, ‘’काश मेरे पास कंटेंट बनाने की क्षमता और शक्तियां होतीं।
मैं एक उत्सुक रीडर हूं और जब भी समय मिलता है मैं पढ़ती रहती हूं, चाहे सेट पर हों, शॉट्स के बीच हों, यात्रा करने के दौरान, क्योंकि मुझे लगता है कि पढ़ने से किसी का दायरा बढ़ता है और सारी चीजों पर अलग दृष्टिकोण देता है। यह आपको सारी चीजों पर और हर चीज पर अत्यधिक जानकारी देते हैं। यही वजह है कि मैं ऐसा कंटेंट बनाना चाहती हूं जोकि मैं सही मायने में पढ़ती हूं।
यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि एक्टर्स क्या और किस तरह सोचते हैं, कि यदि उन्हें वास्तविक जीवन में सुपरपावर्स मिल जाये तो क्या करेंगे?


