- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राजामौली की आगामी फिल्म “आरआरआर” में अजय देवगन एक महत्वपूर्ण भूमिका में आएंगे नज़र!
बाहुबली के निर्देशक एस.एस राजामौली ने अपनी आगामी मेगा फिल्म आर.आर.आर के प्रति अभी से दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है। युवा टाइगर एनटीआर और मेगा पॉवरस्टार राम चरण अभिनीत, आरआरआर बहुचर्चित फ़िल्म में से एक है।

आरआरआर में अभिनेता अजय देवगन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो एक फ्लैशबैक सीक्वेंस में नज़र आएंगे।
राजामौली की आगामी विशालकाय फ़िल्म “आरआरआर” अल्लूरी सीतारामाराजू और कोमाराम भीम इन दो वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों की एक काल्पनिक कहानी है।
फ़िल्म को कई भाषाओं में बनाया जाएगा। ऐसे में प्रत्येक भाषा के लिए आर.आर.आर का शीर्षक अलग होगा जिसके सुझाव के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी मदद मांगी है। यानी अब प्रशंसक आर.आर.आर की प्रेत्यक भाषा के लिए शीर्षक का सुझाव उन्हें दे सकते है।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रही आलिया के किरदार का नाम सीता है जो राम चरण के ऑपोजिट नज़र आएंगी।आलिया भट्ट फिल्म में बहुत ही अहम किरदार निभा रही है, जहां वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर आती है और फिल्म का रुख बदल देती है।
दो वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर 1920 में आजादी से पहले की फिल्म है।
जूनियर एनटीआर फ़िल्म में कोमाराम भीम की भूमिका निभा रहे है, तो वही राम चरण तेजा फ़िल्म में अल्लुरी के किरदार में नज़र आएंगे। राजामौली ने दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के युवा दिनों का काल्पनिक निर्माण किया है। उनके अधेड़ उम्र के दिनों से हर कोई वाकिफ़ रखता है लेकिन उनके युवा दिनों के बारे में हर कोई नहीं जानता है।
चूंकि इस फ़िल्म की कहानी वास्तविक जीवन के स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है इसलिए फिल्म के निर्माण में गहन शोध किया गया है ताकि दर्शकों को संक्षेप जानकारी से रूबरू करवा सकें।
“आरआरआर” 30 जुलाई, 2020 में होगी रिलीज!


