- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
संतूर ने मध्यप्रदेश में अपने कदम मजबूत किए
इंदौर. भारत का दूसरा सबसे बड़ा सोप ब्रांड, संतूर मध्यप्रदेश में तेजी से वृद्धि कर रहा है। यह राज्य में सबसे ज्यादा बिकने वाले सोप ब्रांडों में से एक है। अपनी स्थिति मजबूत करते हुए इस ब्रांड ने मार्च से दिसंबर, 2018 के बीच वॉल्यूम में 61 प्रतिषत की वृद्धि दर्ज की। एसी नीलसन के आंकड़ों के अनुसार, ब्रांड ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए जनवरी से दिसंबर, 2018 में पिछले साल के मुकाबले 61 प्रतिषत की वृद्धि दर्ज की।
35 सालों से अधिक समय से संतूर चंदन और हल्दी के प्राकृतिक तत्वों के कारण पश्चिमी और दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हो गया। ये दो अवयव भारत के घरों का अभिन्न हिस्सा हैं। त्वचा की देखभाल के लिए इनका स्थान बहुत ऊँचा है क्योंकि ये जवाँ निखरी त्वचा बनाए रखने में मदद करते हैं।
1986 में जब विप्रो कंज़्यूमर केयर एवं लाईटिंग ने साबुन लॉन्च करने के लिए षोध की, तब कंपनी को अपनी शोध का परिणाम चंदन और हल्दी में मिला और इस प्रकार संतूर का जन्म हुआ, जो भारत में अब दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला सोप ब्रांड बन गया है।
जवाँ निखरी त्वचा का वायदा पूरा करते हुए संतूर मध्यप्रदेश में पिछले एक साल में काफी तेजी से बढ़ा है। प्राकृतिक तत्वों से बने संतूर के बेहतर उत्पाद न केवल इस क्षेत्र के ग्राहकों को आकर्शित कर रहे हैं, बल्कि ब्रांड में उनका विश्वास भी मजबूत हो गया है।
इसके अलावा क्षेत्र विशिष्ट एडवरटाईज़िंग, ऑन-ग्राउंड प्रमोषन और मजबूत वितरण विस्तार के चलते मध्यप्रदेश ब्रांड की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला क्षेत्र बन गया है।
बीते सालों में यह ब्रांड एक सोप ब्रांड से विकसित होकर सोप वैरिएंट्स, बॉडी लोशन , टैलकम पाउडर, डियोड्रंट, लिक्विड सोप, हैंडवॉश , फेसवॉश आदि में विस्तृत हो गया है। ब्रांड की सफलता का रहस्य है कि यह प्राकृतिक तत्वों के वायदे को पूरा करता है और ग्राहकों की तेजी से बढ़ती जरूरतों के अनुरूप किफायती मूल्यों, अद्वितीय पैकेजिंग तथा निरंतर संचार के साथ भारतीय ग्राहकों के दिलों को जीत चुका है।


