- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा मराठी गाने “ढगाला लागली कळ” के रीमिक्स में आएंगे नज़र!
अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “ड्रीम गर्ल” के लिए सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर ने देशभर में तहलका मचा दिया है और हर कोई आयुष्मान का यह अनदेखा अवतार देखने के लिए जिज्ञासु है।
“ड्रीम गर्ल” के गीत “राधे राधे” में जमकर थिरकने के बाद, अब आयुष्मान एक बार फिर कुछ ऐसा करने जा रहे है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी! अभिनेता आयुष्मान पहली बार मराठी गाने के रीमिक्स पर अपने डांस का दमख़म दिखाते हुए नज़र आएंगे।
फ़िल्म “ड्रीम गर्ल” के लिए विशेष तौर पर दादा कोंडके की मराठी फिल्म के सुपरहिट गीत “ढगाला लागली कळ पाणी थेंब थेंब गळं” का रीमिक्स बनाया गया है जिस पर आयुष्मान और नुसरत थिरकते हुए नज़र आएंगे।
यह पहली बार होगा जब आयुष्मान किसी मराठी गाने पर डांस करते हुए नज़र आएंगे। फ़िल्म की मुख्य जोड़ी इन दिनों “ढगाला लागली कळ पाणी थेंब थेंब गळं” के रीमिक्स की शूटिंग में व्यस्त है और जल्द ही अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है!
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के मजेदार कंटेंट और एक पेचीदा विषय के साथ दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है।
आयुष्मान प्रतिभा और हुनर का एक पावरहाउस है और यह उनकी बैक-टू-बैक छह हिट के साथ पिछले ट्रैक रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जिसमें हालिया रिलीज ‘आर्टिकल 15’ भी शामिल है।
अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे उम्दा कलाकारों की टोली के साथ, ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। “ड्रीम गर्ल” 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


