- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपनी तमिल फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ का टीज़र शेयर कर आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा की!
खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोनी आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। चाहे फिल्म्स हो या फैशन शोज सनी अपने फैंस को एक से बढ़कर एक सरप्राइज दे रही हैं और उनका भरपूर एंटरटेनमेंट कर रही हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म कैनेडी के साथ डेब्यू करने के बाद प्रतिभाशाली स्टार सनी लियोनी को चार्ली के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिल रही है। इस फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों ने कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में देखा है। अब सनी जल्द ही तमिल फिल्म कोटेशन गैंग में दिखाई देंगी, जिसकी घोषणा उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक टीज़र के साथ की।
कैनेडी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई तमिल फिल्म कोटेशन गैंग का टीज़र पोस्ट किया, जिसका शीर्षक है, “कोटेशन गैंग तमिल टीज़र आउट नाउ!!”
फ़िल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फ़िल्म में सनी जैकी श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आ रही हैं। टीजर में थ्रिलर का दमदार डोज देखने को मिल रहा है।
फ़िल्म प्रेमी भारत में कैनेडी की रिलीज़ के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उसी बीच इस फ़िल्म की घोषणा यह दर्शाती है कि आने वाला समय एक्ट्रेस के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।


