- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
पुष्पा के बाद, अल्लू अर्जुन की “अला वैकुंटापुरमुलु” का हिंदी वर्शन सिनेमाघरों में होगा रिलीज़!
अल्लू अर्जुन हाल के दिनों में सबसे चर्चित स्टार्स में से एक है, खासकर “पुष्पा: द राइज” के बाद से जो दुनिया भर में एक हिट फिल्म बन गई है। पुष्पा की लोकप्रियता और सफलता को देखते हुए, अला वैकुंटापुरमुलु के निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी में डब करने का फैसला किया है, जो 26 जनवरी को भारत में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित, अल्लू अर्जुन की अला वैकुंटापुरमुलु ने 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और एक ब्लॉकबस्टर बन गई थी। अला वैकुंठपुरमुलु का कुल कलेक्शन लगभग 160 करोड़ रुपये का है। यह फिल्म, जो वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है, 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
चूंकि अभिनेता की पुष्पा एक धमाकेदार हिट रही है, इसलिए निर्माताओं ने अला वैकुंटापुरमुलु को हिंदी में रिलीज़ करने की योजना बनाई है।
अला वैकुंटापुरमुलु एक कमर्शियल एंटरटेनमेंट है जिसमें अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े और समुथिरकानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित, फिल्म में तब्बू, जयराम, सुशांत, निवेथा पेथुराज, नवदीप और राहुल रामकृष्ण ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अभिनय किया।


