- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
नारायण एवं गौसेवा के साथ नए वर्ष की अगवानी की अग्रश्री कपल्स ग्रुप ने
इंदौर। संस्था अग्रश्री कपल्स ग्रुप ने अपने नए वर्ष की अगवानी सांई मंदिर नंदानगर में नारायण सेवा एवं गौ सेवा के साथ की। इस मौके पर लक्ष्मीजी एवं महाराजा अग्रसेन की आरती में ग्रुप के सदस्यों ने भी शामिल हो कर संकल्प किया कि वे हमेशा सेवा भावना के साथ सक्रिय रह कर काम करेंगे।
ग्रुप के इस सेवा प्रकल्प में उषा-राजेश बंसल, राजकिरण- राजेन्द्र गोयल, स्वाति- राजेश मंगल, लीना-मनोज बसंल, शीतल- रवि अग्रवाल, मेघा- सत्यप्रकाश अग्रवाल, आरती- अरूण गोयल, मनीषा- वीरेंद्र अग्रवाल, भावना- नितिन अग्रवाल तथा अजय मित्तल एवं अभय मित्तल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संस्था के सीता-जगदीश गोयल, किरण – अतुल बंसल एवं तृप्ति- अरूण गोयल ने इस मौके पर सदस्यों से हमेशा रचनात्मक सेवाकार्यो से जुड़े रहने और नई पीढ़ी को सेवा के संस्कार हस्तांतरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र गोयल एवं विजय मित्तल के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई भी दी गई। संलग्न चित्र – संस्था अग्रश्री कपल्स ग्रप ने सांई मंदिर नंदानगर में नए साल की शुरूआत नारायण सेवा एवं गौसेवा के साथ की। चित्र में आरती करते एवं गौसेवा करते ग्रुप के सदस्य।


