- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने यूलिप पोर्टफोलियो में मल्टीकैप फंड का शुभारंभ किया
ग्राहकों को मजबूत पूंजी वृद्धि लाभ का सामर्थ्य प्रदान करता है
मुंबई, 5 जनवरी, 2024: भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस (एएफएलआई) ने आज अपनी नवीनतम पेशकश, मल्टीकैप फंड, का शुभारंभ किया, जो इसके यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) पोर्टफोलियो का हिस्सा है। यह ओपन-एंडेड फंड, विभिन्न मार्केट कैप में सूचीबद्ध कंपनियों के विविध पोर्टफोलियो में रणनीतिक रूप से निवेश करके लाभ प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
“हमें गर्व है की हम अपने यूलिप पोर्टफोलियो में एक नया समावेश पेश कर रहे हैं, जो विभिन्न मार्केट कैप में विविध निवेशों के माध्यम से पूंजी वृद्धि से मिलने वाले लाभ को लक्ष्य बनाता है। मल्टीकैप फंड की शुरुआत के साथ नवीन और मूल्य-संचालित समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। हमारे यूलिप पोर्टफोलियो में इस रणनीतिक वृद्धि का उद्देश्य विविधता और जोखिम प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए हमारे ग्राहकों के लिए आकर्षक लाभ प्रदान करना है’’, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ विघ्नेश शहाणे ने कहा।
शहाणे ने कहा, “मल्टीकैप फंड के लॉन्च से स्पष्ट होता है कि एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने उत्पाद पेशकशों को सुधारने और अपने ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा हैं।”
5 फरवरी, 2024 तक, मल्टीकैप फंड को निम्नलिखित उत्पादों में शामिल किया जाएगा:
· प्लैटिनम वेल्थ बिल्डर
· स्मार्ट ग्रोथ प्लान
· वेल्थश्योरेंस एसपी II
मल्टीकैप फंड का उद्देश्य ग्राहकों की पूंजी को बढ़ाने में मदद करना है, जिसके लिए यह अच्छी तरह से स्थापित ब्लू-चिप कंपनियों, उभरती ब्लू-चिप कंपनियों, मिड-कैप कंपनियों, और चयनित स्मॉल-कैप कंपनियों के सावधानीपूर्वक तैयार किए गए मिश्रण में निवेश करता है। मध्यम से लंबी अवधि के ध्यान में रखते हुए, यह फंड विभिन्न क्षेत्रों के शेयरों में निवेश करके जोखिमों को बाँटने का लक्ष्य रखता है, जिससे ग्राहकों को एक विविध और संभावित रूप से फायदेमंद निवेश रणनीति मिलती है।
मल्टीकैप फंड की मुख्य जानकारियाँ निम्नलिखित हैं:
· फंड का नाम: मल्टीकैप फंड
· निवेश उद्देश्य: मार्केट कैप में विविध पोर्टफोलियो के माध्यम से पूंजी की मूल्य वृद्धि।
· निवेश की अवधि: मध्यम से लंबे समय तक।
मल्टीकैप फंड के लॉन्च से स्पष्ट होता है कि एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी उत्पाद पेशकशों को सुधारने और अपने ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा हैं।


