- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एआई पावर्ड लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप शिपलाइट ने भारत का पहला और एकमात्र क्रॉस बॉर्डर एलपीएएएस (लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म एज़ ए सर्विस), शिपमैक्स को लॉंच किया
शिपमैक्स अब 40+ देशों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है और जल्द ही वैश्विक स्तर पर 70 से अधिक कैरियर और नेटवर्क पार्टनरशिप के साथ 220 देशों में उत्तरोत्तर (3-4 महीनों के भीतर) डिलीवरी को कवर करेगा
नई दिल्ली, जुलाई, 2021: व्यवसायों को अपने लॉजिस्टिक्स को स्वचालित करने और मल्टीपल कैरियर्स के साथ एकीकृत सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म देकर शिपिंग की दक्षता बढ़ाने में सक्षम बनाने वाले 4पीएल एआई-पावर्ड लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म, शिपलाइट ने शिपमैक्स लॉन्च किया है जो भारत का पहला और एकमात्र क्रॉस बॉर्डर एलपीएएएस (लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म एज़ ए सर्विस) है, जिसमें आज के दौर के प्रॉडक्ट और बेहतरीन सेवाओं के साथ एसेट लाइट कैरियर क्षमताएं व एसेट लाइट सप्लाई चेन सॉल्यूशन भी है।
शिपमैक्स अब 40+ देशों में डिलीवरी देने के लिए तैयार (लाइव) है और वैश्विक स्तर पर 70 से अधिक कैरियर और नेटवर्क पार्टनरशिप के साथ के साथ 220 देशों में डिलीवरी को कवर करेगा। यूरोपीय संघ (ईयू) में नए नियमों के अनुपालन पर फोकस के साथ, शिपमैक्स भारत में पहली आईओएसएस रेडी सर्विसेस में से है।
शिपमैक्स का उद्देश्य व्यवसायों और उनके ग्राहकों को खरीदारी के दौरान होने वाली देरी, अनुपालन, उन पर अचानक से लगने वाली पेनाल्टी और सीमा पार शिपिंग (क्रॉस बॉर्डर शिपिंग) में आने वाली समस्याओं को दूर करना है। सर्विस के लिए मशीन लर्निंग (एमआई) और एआई के इस्तेमाल के साथ, शिपमैक्स कैटेगरी, भूगोल और ऑटोमेटेड कोम्प्लायंसेस व डॉक्यूमेंटेशन के अनुसार एंड टू एंड ट्रैकिंग व कैरियर के अनुमानित विकल्प मुहैया कराता है।
शिपमैक्स के लॉन्च पर शिपलाइट के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर, निश्चल जैन ने कहा, “भारत में शिपमैक्स जैसी क्रॉस बॉर्डर एलपीएएएस (लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म एज़ ए सर्विस) लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बनने पर हम बहुत खुश हैं। प्रॉडक्ट को हजारों भारतीय व्यवसायों और विक्रेताओं की समस्याओं केएस समाधान के रूप में सोचा गया था, जो अपने बिज़नेस का विस्तार वैश्विक स्तर पर करना चाहते हैं, लेकिन जटिल क्रॉस बॉर्डर शिपिंग और तेजी से बढ़ती कीमतें उनकी प्रमुख चुनौतियां थीं। इस तरह शिपमैक्स भारतीय एसएमईज और डीटूसी को टिकाऊ, मूल्य प्रभावी और सरल सीमा पार शिपिंग करने की दिशा में सक्षम और सशक्त बनाएगा ताकि उन्हें वैश्विक बाजारों में विस्तार करने में सक्षम बनाया जा सके।
शिपमैक्स उन व्यवसायों जैसे कि डीटूसी ईकॉमर्स, ऑफलाइन और बीटूबी कंपनियां को अपनी सेवाएं मुहैया कराएगा, जिन्हें अपने माल को हवाई मार्ग से भारत से बाहर भेजने की जरूरत होती है। व्यवसाय अब भारत भर में 27000 पिन कोड से दुनिया भर के 220 देशों में शिपिंग कर सकते हैं, हम सुई से बिस्तर तक सब कुछ शिप करेंगे।
शिपलाइट के संस्थापक और सीओओ परिणय इतकान ने कहा “इंडिया आउटबाउंड डीटूसी और बीटूबी क्रॉस बॉर्डर शिपिंग के बीच 50 बिलियन डॉलर का जीमवी बाजार है, जो मोटे तौर पर लॉजिस्टिक्स खर्च का लगभग 8% है। पिछली तिमाही में भारतीय निर्यात अपनी उच्चतम सीमा @95 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। सिर्फ कोविड का दौर समाप्त होने के बाद हवाई परिवहन का हिस्सा बढ़ेगा। यह क्षेत्र 25% सीएजीआर से बढ़ रहा है और हमें लगता है कि शिपमैक्स की लॉन्चिंग देश भर के एसएमईज के लिए फायदेमंद साबित होगा और सीमा पार शिपिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। अपने विश्वव्यापी कैरियर्स के साथ पारस्परिक व्यवस्था के रूप में इनबाउंड इंडिया सर्विसेस को तैयार करने के लिए हम आगे की बातचीत भी कर रहे हैं।”
शिपलाइट के संस्थापक और सीईओ, सुगम जैन ने कहा, “शिपलाइट के डोमेन के दूसरे खिलाड़ी ज्यादातर पारंपरिक 3पीएल और एक्सप्रेस कूरियर सर्विसेस, बड़े फ्रेट फारवर्डर एंटरप्राइजेज़ और नेबरहुड फ्रेट फारवर्डर्स में से हैं, जबकि शिपलाइट अपने मजबूत उत्पाद, एआई इनेब्लेड तकनीक, किफ़ायती कीमतों और ग्राहक संतुष्टि सेवा पर आधारित है। आने वाले वर्षों में भारत से वाणिज्यिक शिपमेंट बढ़ने के साथ ही, प्रॉडक्ट में तेजी से प्रगति देखने को मिलेगी।”


