- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मध्य प्रदेश में 5जी के लिए सर्वश्रेष्ठ मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाता एयरटेल: ओपनसिग्नल
24 अक्टूबर, 2024: ओपनसिग्नल की हाल ही में जारी मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट के अनुसार भारती एयरटेल ने अक्टूबर 2024 के लिए मध्य प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ 5 जी नेटवर्क प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने पांच प्रमुख नेटवर्क क्वालिटी कैटिगरी में से चार यानी 5 जी वीडियो एक्सपीरियंस, 5 जी लाइव वीडियो एक्सपीरियंस, 5 जी गेम्स एक्सपीरियंस, 5 जी डाउनलोड स्पीड और 5 जी अपलोडिंग की रफ़्तार में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इस क्षेत्र में 5 जी सेवाओं के लिए शीर्ष विकल्प के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है और अपने ग्राहकों को सुविधाएँ प्रदान करने में बेजोड़ प्रदर्शन किया है।
ओपनसिग्नल द्वारा मोबाइल एक्सपीरियंस का विश्लेषण करने के लिए वैश्विक मानक स्थापित किये गये हैं। ये ग्राहकों के वास्तविक अनुभव को समझने के लिए एक निश्चित मार्गदर्शिका/गाइड है। अपनी नवीनतम उपभोक्ता रिपोर्ट में, ओपनसिग्नल मध्य प्रदेश में एयरटेल के प्रभुत्व को मान्यता देता है, जो विभिन्न स्तरों पर एयरटेल की जबरदस्त जीत का प्रतीक है।
1) 5जी वीडियो अनुभवः सीमलेस 5 जी वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एयरटेल मध्य प्रदेश में नंबर 1 नेटवर्क है। एयरटेल के उपभोक्ता बिना किसी रुकावट या बफरिंग के वीडियो का आनंद ले सकते हैं।
2) 5जी लाइव वीडियो एक्सपीरियंस: मध्य प्रदेश में एयरटेल का 5जी नेटवर्क न्यूनतम विलंब के साथ सर्वश्रेष्ठ लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग प्रदान करता है। चाहे वह स्पोर्ट्स हो या म्यूज़िक कॉन्सर्ट, उपभोक्ता बिना किसी अंतराल के रियल टाइम में ही कॉन्टेंट का आनंद लेते हैं। इस तरह के निर्बाध लाइव वीडियो के लिए एयरटेल यूजर्स की पहली पसंद है।
3) 5जी गेम्स एक्सपीरियंस: एयरटेल का नेटवर्क, गेमिंग के दीवानों का सबसे पसंदीदा विकल्प है। नेटवर्क की सभी शैलियों में निर्बाध मल्टीप्लेयर अनुभव प्रदान करने की क्षमता के कारण, उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ गेमिंग अनुभव प्राप्त होता है।
4) 5जी डाउनलोड स्पीड: मध्य प्रदेश में एयरटेल उपभोक्ता 5 जी डाउनलोड की तेज़ स्पीड का आनंद उठा रहे हैं। इससे मिली सुविधाओं में तेजी से डाउनलोड होने वाली बड़ी फाइल्स, अल्ट्रा हाई डेफनिशन में बिना रुकावट स्ट्रीमिंग और क्लाउड बेस्ड ऐप्लीकेशन्स का आसानी से इस्तेमाल शामिल है।
5) 5जी अपलोड की रफ़्तारः जब कॉन्टेंट अपलोड करने की बात आती है, चाहे वह वीडियो, डॉक्यूमेंट्स हों या लाइव स्ट्रीमिंग हो, एयरटेल सबसे तेज अपलोड तेज़ अपलोड सुविधा प्रदान करता है, जिससे क्रिएटर्स हों या आम उपभोक्ता सभी का अनुभव कई गुना बेहतर हो जाता है।


