- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 लाख से अधिक अतिरिक्त नए घरों तक अपनी वाई-फाई सेवा का विस्तार किया
इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रायपुर, बिलासपुर सहित 239 शहरों में वाई-फाई सेवा का विस्तार
ज़ी एमपी-छत्तीसगढ़, आजतक, आदि प्रमुख हिंदी और अंग्रेजी ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी चैनलों की पूरी श्रृंखला प्रदान करता है
इंदौर, अगस्त, 2024: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने घोषणा की है कि उसने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 लाख से अधिक अतिरिक्त नए घरों तक अपनी वाई-फाई सेवा का विस्तार किया है।
एयरटेल वाई-फाई के साथ, ग्राहक को न केवल विश्वसनीय हाई स्पीड की वायरलेस इंटरनेट सेवा मिलती है, बल्कि असीमित स्ट्रीमिंग, 20 से अधिक ओटीटी सेवाओं और 350 से अधिक टीवी चैनलों सहित कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके या 8130181301 पर कॉल कर एयरटेल वाई-फाई बुक करने का ऑर्डर दे सकते हैं।
भारती एयरटेल के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीईओ, रीतेश अग्रवाल ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एयरटेल वाई-फाई अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने में पहुंच गया है। एयरटेल वाई-फाई के साथ, ग्राहक 20 से अधिक ओटीटी, 350 से अधिक टेलीविजन चैनलों और एक विश्वसनीय हाई स्पीड वाली वायरलेस वाई-फाई सेवा से मनोरंजन के विस्तृत विकल्पों का लाभ किफायती टैरिफ रु 699 प्रति माह पर उठा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ग्राहक इसका अधिकतम लाभ उठाएंगे और अनंत मनोरंजन का आनंद लेंगे।”
एक नजर में प्लांस
| टैरिफ | स्पीड | लाभ | अन्य लाभ |
| ₹699 | 40 एमबीपीएस तक | 350+ टीवी चैनल (एचडी शामिल) | डिज्नी+ हॉटस्टार, 20+ ओटीटी और बहुत कुछ |
| ₹899 | 100 एमबीपीएस तक | 350+ टीवी चैनल (एचडी शामिल) | डिज्नी+ हॉटस्टार, 20+ ओटीटी और बहुत कुछ |
| ₹1099 | 200 एमबीपीएस | 350+ टीवी चैनल (एचडी शामिल) | अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार, 20+ ओटीटी और बहुत कुछ |
| ₹1599 | 300 एमबीपीएस तक | 350+ टीवी चैनल (एचडी शामिल) | नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार, 20+ ओटीटी और बहुत कुछ |
| ₹3999 | 1 जीबीपीएस तक | 350+ टीवी चैनल (एचडी शामिल) | नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार, 20+ ओटीटी और बहुत कुछ |
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ग्राहक डिज़्नी+हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स जैसे लोकप्रिय हिंदी और अंग्रेजी ओटीटी प्लेटफार्मों और इंडिया टीवी, एबीपी न्यूज, न्यूज18, ज़ी न्यूज, टीवी9 भारतवर्ष, 9एक्सएम, वाईआरएफ म्यूजिक जैसे प्रमुख टीवी चैनलों का असीमित आनंद ले सकते हैं|


