- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
एयरटेल का क्रिकेट प्रेमियों के लिए बोनांजा ऑफर, ₹39 की शुरुआती कीमत में मिलेगा खास आईपीएल ऑफर
नई दिल्ली, मार्च 22, 2024: क्रिकेट का जुनून एक बार फिर पूरे देश में छाया हुआ है। आज से सबसे बड़ी टी20 लीग शुरू हो गई है। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए विशेष, सीमित अवधि के आईपीएल बोनांजा ऑफर लॉन्च किए हैं, जो सिर्फ ₹39 से शुरू होते हैं।
अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए, एयरटेल ने अपने मौजूदा अनलिमिटेड डेटा पैक प्लांस की कीमतों में बदलाव किया है। ₹49 और ₹99 के पैक्स को संशोधित कर ₹39 और ₹79 रुपये के दो नए विशेष पैक बनाए हैं। ये पैक आईपीएल 2024 के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए हैं ताकि एयरटेल के क्रिकेट फैंस को बिना किसी बाधा के लगातार कनेक्टिविटी मिल सके और यह सुनिश्चित हो सके कि मैच स्ट्रीम करते समय उनका डेटा खत्म न हो पाए
| एमआरपी | लाभ | Remarks |
| 39 | अनलिमिटेड डाटा| वैलिडिटी: 1 दिन (उसी दिन की मध्यरात्रि तक) | नया डाटा पैक |
| 49 | अनलिमिटेड डाटा | अनलिमिटेड डाटा| वैलिडिटी: 1 दिन (उसी दिन की मध्यरात्रि तक) प्लस विंक प्रीमियम का 30 दिन का सब्सक्रिप्शन | संशोधित डाटा पैक |
| 79 | अनलिमिटेड डाटा| वैलिडिटी: 2 दिन | नया डाटा पैक |
नोट: 39 रुपये, 49 रुपये और 79 रुपये वाले पैक में हर दिन 20 GB का FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लागू है। यह रिचार्ज तभी सफल होगा जब ग्राहक का मुख्य खाता वैध हो। कई बार रिचार्ज करने से डेटा जमा होता रहेगा। रिचार्ज की राशि मुख्य खाते की वैधता के बराबर या उससे कम होनी चाहिए।
एयरटेल डीटीएच उपयोगकर्ताओं के लिए, एयरटेल डिजिटल टीवी ने वर्तमान आईपीएल 2024 सीजन के दौरान दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी से एयरटेल डिजिटल टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स की अभिनव 4K सेवा शुरू हो रही है, जो इस आईपीएल सीजन में क्रिकेट प्रेमियों के लिए और अधिक शानदार अनुभव प्रदान करेगी।
ग्राहक अब 22 मार्च, 2024 से एयरटेल के साथ अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस पर निर्बाध रूप से टाटा आईपीएल 2024 का रोमांचक एक्शन का आनंद ले सकते हैं।


