- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
अमेज़न ग्लोबल सेलिंग ने भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए तेज विकास का अवसर प्रदान किया
दुनिया भर में मनाये जाने वाले हॉलिडे सीजन के दौरान अमेज़न ग्लोबल सेलिंग ने भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए तेज विकास का अवसर प्रदान किया
इस वर्ष ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे की सेल ने न केवल बिक्री में आई रुकावट से उबारा है, बल्कि कई स्मॉल स्केल एक्सपोर्ट बिजनेस को नये अवसरों की पहचान करने और बेहतर कस्टमर एंगेजमेंट मॉडल लागू करने में मदद की है।
आमतौर पर, सेल पीरियड को दुनिया भर में मनाये जाने वाले हॉलिडे सीजन की शुरुआत के रूप में देखा जाता है, लेकिन इस साल, इसका महत्व कुछ बढ़ गया, क्योंकि वैश्विक महामारी के कारण हुए लॉकडाउन और रिमोट वर्क करने के कारण सभी साइज के बिजनेस सकंटग्रस्त हो चुके हैं। इसका एक स्वाभाविक लाभ हुआ है कि लोग आसानी से ऑनलाइन खरीदारी को अपना चुके हैं।
हमने जिन एक्सपोर्टर्स से बात किया, उनके लिए यह कंपाउंड और लीवरेज लर्निंग और इनसाइट्स दोनों का समय रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सेल्स में हुई वृद्धि विकास के विभिन्न कारकों में तेजी आएगी और संकट का सामना करने के लिए बेहतर लचीलापन पैदा होगा।
एमएसएमई (MSMEs) के लिए एक्सपोर्ट्स को आसान और सुलभ बनाना
अभिजीत कामरा, निदेशक – ग्लोबल ट्रेड, अमेज़न इंडिया ने बताया कि “दुनिया भर में मनाये जाने वाले हॉलिडे सीजन के दौरान अमेज़न ग्लोबल सेलिंग पर भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए साल का एक महत्वपूर्ण समय है।
भारत में फेस्टिव सीजन के ठीक बाद आने वाला, यह हॉलिडे सीजनहमारे सेलिंग पार्टनर्स के विकास के लिए पारंपरिक रूप से महत्वपूर्ण अवधि रहा है और अधिक से अधिक लोग वैश्विक स्तर पर प्रॉडक्ट्स के लिए ई-कॉमर्स पर निर्भर हैं, इसलिए हमारा मानना है कि यह हमारे सेलर्स के लिए एक्सपोर्ट्सबिजनेस में तेजी लाने में मदद करने वाला है।
एक्सपोर्ट्स भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे और ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट्स भारतीय एमएसएमई के लिए एंट्री बैरियर को कम करने और उनके एक्सपोर्ट्स बिजनेस को बढ़ाने में मदद करता है। अमेज़न ग्लोबल सेलिंग के माध्यम से, हम पूरे भारत में एमएसएमई के लिए एक्सपोर्ट्स को आसान और सुलभ बनाना जारी रखेंगे और एक्सपोर्ट्स को बढ़ावा देने के सरकार के नजरिये में अपना योगदान देंगे।”
कस्टमर टच पॉइंट्स का लाभ उठाना
बच्चों के लिए थिंक-एंड-एप्रोच दृष्टिकोण का उपयोग करने के लिए दिमागी खेल डिजाइन करने वाला, मुम्बई स्थित एक ब्रांड, स्किलमैटिक्सने पिछले साल के मुकाबले जनवरी-नवम्बर के महीनों के दौरान अपनी अमेरिकी सेल्स 12 गुना बढ़ा ली। कंपनी ने बताया कि सेल पीरियड में पिछले साल की तुलना में 6 गुना वृद्धि हुई है।
हालांकि आजकल होम-स्कूलिंग चलन में है, फिर भी संस्थापक ध्वनिल शेठ इस अभूतपूर्व वृद्धि का अधिक श्रेय डेटा इनसाइट्स, फीडबैक और कंज्यूमर एनालिटिक्स आधरित डिलिवरी को देते हैं।
शेठ ने कहा कि “कोविड-19 ने निश्चित रूप से कंज्यूमर्स को बड़े पैमाने पर ऑनलाइन पर ला दिया है। हम कंज्यूमर की प्राथमिकताओं पर दोगुना असर देखने के लिए तैयार रहे और उनको सावधानीपूर्वक सुना। प्लेटफॉर्म पर हमें जो भी फीडबैक मिला, हमने उसका लाभ उठाया और उसे इनपुट के रूप में उपयोग करते हुए बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज किया।”
पूरे प्लेटफॉर्म पर स्किलमैटिक्स एजुकेशनल गेम्स केटेगरी नंबर एक बेस्टसेलर था। अगले साल, कंपनी ओमनी-चैनल नेटवर्क की ओर अपना पहला कदम उठाएगी, और अमेरिका में ऑफलाइन स्टोर्स को भी सप्लाई करेगी। जब आप ऑनलाइन की शुरुआत करते हैं, तो हमें अपने प्रॉडक्ट का परीक्षण करने और एक फीडबैंक सिस्टम के माध्यम से बेहतर करने का मौका मिलता है, ताकि हम अपनेी ऑफरिंग के बारे में अधिक आश्वस्त महसूस करें।”
प्रमुख अवसरों को प्राथमिकता देना
2021की तरफ बढ़ते हुए, विशेषज्ञों का मानना है कि नए परिदृश्य में इनोवेशन और तेजी को अपनाना सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। लेदर गुड्स मैन्यूफैक्चरर्स, एस्टैलन, ने पिछले वर्ष के मुकाबले पांच दिनों के सेल दौरान सेल्स में 40% की वृद्धि दर्ज की। पहले थोक सप्लायर रह चुकी कंपनी, अमेज़न के माध्यम से रिटेल के लिए प्रॉडक्ट्सतैयार करने के अपने शुरुआती दिनों में है।
ऑनलाइन उपस्थिति ने कंज्यूमर को बेहतर तरीके से समझने में मदद की और अब यह अधिक प्रॉडक्ट लाइनों का निर्माण कर रहा है जैसे पर्स, बेल्ट, दस्ताने और मास्क, जो ट्रैवल के दौरान, जो अभी भी काफी हद तक प्रतिबंधित हैं, एस्टैलन के सिग्नेचर स्मॉल लगेज केटेगरी के मुकाबले बहुत तेजी से आगे बढ़ने वाले आयटम हैं। कंपनी ने बताया कि यह डायवर्सिफिकेशन, महामारी के संकट और थोक बिक्री में गिरावट आने से, कंपनी के लिए जीने-मरने बीच का फर्क है।
पर्यावरण-अनुकूल विकल्प
वैश्विक महामारी के कारण कंज्यूमर्स ने अपनी पसंद को रिडिजाइन किया है और अधिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प चुने हैं, चाहे वह ऑयल का उपयोग हो या बेडशीट चुनना हो। हाई-एंड बेडिंग और चिकित्सीय ग्रेड के ऑयल बेचने वाली कंपनियों, कैलिफ़ोर्निया डिज़ाइन डेन और एसवीए ऑर्गेनिक्स –दोनों ने ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे सेल के दिनों में वॉल्यूम्स को काफी बढ़ाया है। कैलिफ़ोर्निया डिज़ाइन डेन के संस्थापक दीपक मेहरोत्रा ने कहा कि “अधिक ग्राहकों ने अपनी पसंद बदलते हुए, नेचुरल प्रॉडक्ट्सको चुना है और परिणामस्वरूप, ऑरगेनिक कॉटन बेडशीट लाइन ने अच्छा प्रदर्शन किया है।”
एसवीए ऑर्गेनिक्स की संस्थापक, परीशा गोयनका भी ऐसी ही प्रतिक्रिया देती हैं। एसवीए ऑरगेनिक्स टोट्स, बैरल, गैलनसे लेकर और बोतलों तक की रेंज में, लगभग हर साइज के उच्च-गुणवत्ता वाले, ऑरगेनिक और प्रमाणित नेचुरल प्रॉडक्ट्स के सप्लायर हैं। परीशा गोयनका ने बताया कि “अमेज़न ने दुनिया भर की महिलाओं को कुछ बड़े योगदान देने के लिए अवसर प्रदान किया है और मुझे लगता है कि यह अपने आप में एक क्रांति है।
मैं एसवीए ऑरगेनिक्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यताप्राप्त ब्रांड बनाने और साल-दर-साल वृद्धि, जो हम अमेज़न पर हासिल कर रहे हैं, के लिए पर अभी भी काम कर रही हूं। हमने पिछले साल के मुकाबले इस ब्लैक फ्राइडे-साइबर मंडे सेल में 209% की वृद्धि दर्ज की है।’’ कस्टमर फीडबैक से उत्साहित, एसवीए ऑर्गेनिक्स ने सेल्स में तेजी, और पेपरमिंट तथा लैवेंडर ऑयल की प्राकृतिक दवाओं के लिए कंज्यूमर की पसंद में बदलाव को देखते हुए अपने अनुमानों को दोगुना कर दिया है।


