- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
Amazon.in ने त्योहारी सीजन से पहले मध्य प्रदेश में अपने वितरण नेटवर्क का किया विस्तार
पिछले एक साल में राज्य भर में डिलीवरी स्टेशन नेटवर्क में 3 गुना हुई बढ़ोतरी
इंदौर. Amazon.in ने मध्य प्रदेश में अपने स्वयं के डिलीवरी नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है, जिसमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद और सागर जैसे कई शहर शामिल हैं। इस विस्तार के साथ अब राज्य में Amazon.in के 30 से अधिक डिलीवरी स्टेशन व सर्विस पार्टनर नॉड्स और 200 ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर हैं। डिलीवरी नेटवर्क की यह 3 गुना वृद्धि अमेज़न को अपनी खुद की वितरण सेवाओं के जरिए राज्यभर में टियर 3 और टियर 4 स्थानों में और भी बेहतर ढंग से पहुंचने में सक्षम बनाएगी।
अमेज़न के वितरण नेटवर्क में विस्तार के बारे में अमेज़न इंडिया में लास्ट माइल ऑपरेशंस के निदेशक श्री अवनीश सिंह ने कहा, “हम मानते हैं कि कस्टमर तेज और भरोसेमंद डिलीवरी के हकदार हैं, फिर चाहे वे कहीं भी रहते हों या कहीं भी स्थित हों। ईकॉमर्स को रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बनाने के हमारे विजन के अनुरूप, हमने मध्य प्रदेश में अपने वितरण नेटवर्क को और भी बढ़ाया है। यह खासतौर पर आने वाले त्योहारी सीजन में हमें अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और साथ ही हमारे प्राइम कस्टमर्स को मुफ्त और तेज डिलीवरी उपलब्ध कराने में सक्षम बनाएगा।”
श्री सिंह ने यह भी कहा, “हमारे वितरण नेटवर्क में यह बढ़ोतरी स्थानीय उद्यमियों के लिए अमेज़न सर्विस पार्टनर्स और ‘आई हैव स्पेस प्रोग्राम’ (मेरे पास जगह है कार्यक्रम) के तहत अपने व्यापार को अधिकतम ऊंचाइयों तक पहुंचाने के कई अवसर भी पैदा करेगी। हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अब हमारे पास हमारे और सर्विस पार्टनर्स द्वारा प्रबंधित 30 से अधिक डिलीवरी स्टेशन और 200 से अधिक ‘आई हैव स्पेस’ पार्टनर स्टोर्स हैं, जो अंतिम सिरे तक की हमारी डिलीवरी क्षमता को मजबूती देते हैं और हमें क्षेत्र में बैतूल, छतरपुर, मुरैना और पटेरा जैसे दूरस्थ इलाकों तक डिलीवरी करने में समर्थ बनाते हैं।”
सर्विस पार्टनर प्रोग्राम अमेज़न लॉजिस्टिक्स के लास्ट माइल मॉडलों में से एक है, जिसमें उद्यमी Amazon.in के स्थानीय वितरण नेटवर्क प्रदाताओं के रूप में कार्य करते हैं और दूर-दराज के अंतिम बिंदु तक भी वितरण संभव बनाते हैं। देशभर के 320 शहरों में कंपनी के 350 से अधिक सर्विस पार्टनर नॉड्स हैं, जिनमें जोरहाट, अगरतला, जुन्हेबोट्टो, तिराप, सइहा, उखरुल और तमेंगलोंग जैसे कई नाम शामिल हैं।
‘आई हैव स्पेस’ प्रोग्राम (आईएचएस) के तहत अमेज़न इंडिया विभिन्न शहरों में स्थानीय स्टोर मालिकों के साथ उनके स्टोर के 2 से 4 किलोमीटर के दायरे के भीतर ग्राहकों को उत्पाद की डिलीवरी के लिए साझेदारी करता है। ये स्थानीय उद्यमी अपने क्षेत्र को अच्छी तरह समझते हैं और उत्पादों को कुशलतापूर्वक वितरित करने और प्राप्त करने के लिहाज से अपने आस-पड़ोस में बढ़िया साख रखते हैं।
Amazon.in ने इस तरह के स्टोर मालिकों में निहित क्षमता को सफलतापूर्वक सामने लाया है, जिससे वे अपनी नियमित आय में इजाफा कर सकते हैं और अपने स्टोर में ग्राहकों की ज्यादा आमद ला सकते हैं। अमेज़न इंडिया के स्टोर पार्टनर प्रतिदिन औसतन 20 से 30 पैकेज वितरित करते हैं, जिस पर उन्हें हर डिलीवरी के लिए पारिश्रमिक मिलता है। इस प्रमुख कार्यक्रम के तहत अमेज़ॅन इंडिया के पास अब 225 से अधिक शहरों में 17,500 से ज्यादा स्टोर हैं।
www.amazon.in और अमेज़न मोबाइल शॉपिंग ऐप के सभी ग्राहकों के पास सैकड़ों श्रेणियों में 17 मिलियन से अधिक उत्पादों तक आसान और सुविधाजनक पहुंच है। वे ऑर्डर करने के एक सुरक्षित और सेक्योर अनुभव, सुविधाजनक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान, कैश ऑन डिलीवरी, अमेज़न के 24×7 ग्राहक सेवा समर्थन, और अमेज़न की ए-टू-जेड गारंटी द्वारा प्रदान की गई वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त और व्यापक 100% परचेज प्रोटेक्शन से लाभान्वित होते हैं।


