- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़न ने अपग्रेडेड ईको शो 8 (सेकंड जनरेशन) प्रस्तुत किया
· 8’’ की एचडी स्क्रीन एवं स्टीरियो स्पीकर्स के साथ ईको शो 8 (सेकंड जनरेशन) वीडियो देखने एवं म्यूज़िक सुनने के लिए परफेक्ट है
· ईको शो 8 के बिल्ट-इन 13 मेगापिक्सल कैमरा द्वारा एलेक्सा ऐप या अन्य ईको शो डिवाईसेस पर अपने घर की दूर से निगरानी करें
· एलेक्सा को सरल वॉईस कमांड देकर कंपैटिबल स्मार्ट होम अप्लायंसेस कंट्रोल करें
आज अमेज़न ने नया ईको शो 8 (सेकंड जनरेशन) प्रस्तुत किया। यह इसके सबसे ज्यादा बिकने वाले ईको शो का अपग्रेड है। नए ईको शो 8 में डिस्प्ले के बेहतर अनुभव के लिए एडैप्टिव कलर के साथ 8’’ की एचडी स्क्रीन, 13 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा एवं स्पष्ट व संतुलित साउंड के लिए ड्युअल स्टीरियो स्पीकर हैं।
मनोरंजन के लिए परफेक्ट
ड्युअल स्टीरियो स्पीकर एवं 8’’ की एचडी स्क्रीन के साथ नया ईको शो 8 मनोरंजन का उत्तम अनुभव प्रदान करता है। इस पर आप अमेज़न प्राईम वीडियो या नेटफ्लिक्स से अपनी पसंदीदा टीवी सीरीज़ या मूवीज़ की मांग कर सकते हैं, या एलेक्सा से अमेज़न प्राईम म्यूज़िक, स्पॉटिफाई, जियो सावन, एप्पल म्यूज़िक, हंगामा म्यूज़िक या गाना पर अपना पसंदीदा म्यूज़िक चलाने के लिए कह सकते हैं। एलेक्सा अब आपको अमेज़न प्राईम म्यूज़िक या स्पॉटिफाई पर चल रहे गाने के आधार पर म्यूज़िक प्लेलिस्ट या स्टेशन के सुझाव दिखाएगी, जिससे आपका अगला चहेता कलाकार या गाना तलाशना आसान हो जाएगा। आप अमेज़न प्राईम म्यूज़िक से ऑन-स्क्रीन लिरिक्स के साथ अपने पसंदीदा गानों के बोल में बोल भी मिला सकते हैं।
अपने घर को ज्यादा स्मार्ट व ज्यादा सुरक्षित बनाएं
ईको शो 8 के साथ अपने स्मार्ट होम का सफर शुरू करें। एलेक्सा के साथ काम करने वाले हजारों वाई-फाई कनेक्टेड स्मार्ट होम उपकरण, जैसे लाईट, प्लग, एसी, फैन, टीवी, गीज़र आदि सेट-अप कर कंट्रोल करें। ईको शो 8 के कैमरा द्वारा अपने स्मार्टफोन या अन्य ईको शो डिवाईस पर अपने घर की दूर से निगरानी करें और लाईव वीडियो फीड देखें।
वीडियो कॉल के दौरान फ्रेम में बने रहें
एलेक्सा के साथ अपने दोस्तों व परिवार को हैंड्स-फ्री वीडियो कॉल करें। इसके लिए उनके पास भी एलेक्सा ऐप या अन्य ईको शो डिवाईस होनी चाहिए। आपके फ्रेम में बने रहने की फिक्र करने की जरूरत नहीं। ऑटो फ्रेमिंग फीचर के साथ इसका बेहतर 13 मेगापिक्सल का कैमरा पैन होकर और ज़ूम होकर सुनिश्चित करता है कि आप और आपका परिवार सदैव फ्रेम में बना रहे। आपको केवल कहना है, ‘‘एलेक्सा, कॉल मॉम’’।
अपने दिन का बेहतर प्रबंधन करें :
ईको शो 8 आपको अपने दिन का बेहतर प्रबंधन करने में मदद करने के लिए एक उत्तम साथी है। आपको केवल टाईमर और रिमाईंडर सेट करने, मोबाईल व बिजली के बिल का भुगतान करने, मौसम का अपडेट देने, आपकी पसंदीदा रेसिपी के साथ कुकिंग करने, लेटेस्ट न्यूज़ दिखाने आदि के लिए कहना होगा और आपका काम हो जाएगा। आप फेसबुक फोटो का इस्तेमाल कर आप अपनी होम स्क्रीन को डिजिटल फ्रेम में बदल सकते हैं और अपनी यादों को डिस्प्ले में लगा सकते हैं। ईको शो 8 का एडैप्टिव कलर डिस्प्ले आपके फोटो को हर तरह की रोशनी के लिए उत्तम बनाता है।
गोपनीयता को ध्यान में रखकर निर्मित
ईको शो डिवाईस गोपनीयता की रक्षा की विभिन्न लेयर्स के साथ बनाई गई हैं। इसमें माईक्रोफोन एवं कैमरा कंट्रोल, अपनी वॉईस रिकॉर्डिंग को देखने व डिलीट करने की क्षमता शामिल है। सभी नई जनरेशन की डिवाईसेस की तरह ही, ईको शो 8 में भी कैमरा को बंद करने के लिए बिल्ट-इन कवर है। आपके एलेक्सा अनुभव को पारदर्शिता एवं नियंत्रण प्रदान करने वाले फीचर्स के बारे में जानने के लिए एलेक्सा प्राइवेसी हब पर जाएं: https://amazon.in/alexaprivacy.
मूल्य व उपलब्धता
नए ईको शो 8 (सेकंड जनरेशन) का मूल्य 13,999 रु. है। यह सीमित समय के लिए छूट के साथ 11,499 रु. में मिलेगा। यह दो कलर वैरिएंट्स – ब्लैक एवं व्हाईट में आता है। अधिक जानकारी के लिए http://www.amazon.in/echoshow8 पर विज़िट करें।


