- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 2 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार किया
बेंगलुरु: 12 जुलाई 2023: ग्रीव्ज इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (जीईएमपीएल), ग्रीव्ज कॉटन लिमिटेड के ई-मोबिलिटी डिवीजन, ने वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही तक इसके एम्पीयर ब्रांड के इलेक्ट्रिक 2- व्हीलर वाहन के 200,000 यूनिट की संचयी सेकेंडरी सेल्स का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया। यह उपलब्धि शहरी परिवहन को बदलने और देश भर में इलेक्ट्रिक 2- व्हीलर वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए एम्पीयर की प्रतिबद्धता को उजागर करती है। अप्रैल में, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023 में अपने एम्पीयर ब्रांड के इलेक्ट्रिक 2- व्हीलर वाहनों की 100,000 बिक्री का आंकड़ा पार करने की घोषणा की थी।
एम्पीयर अपनी स्थापना के बाद, पिछले कुछ वर्षों से सुलभ और पर्यावरण-अनुकूल गतिशीलता समाधान प्रदान कर भारत की इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति में सबसे आगे रहा है । ज़ील, मैगनस और प्राइमस सहित विविध प्रोडक्ट रेंज के साथ, एम्पीयर व्यक्तिगत गतिशीलता और लास्ट माइल ई-कॉमर्स ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह महत्वपूर्ण लक्ष्य एम्पीयर की भरोसेमंद, कुशल और किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान देने की क्षमता को रेखांकित करता है और विविध ग्राहक आधार की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
इस महत्वपूर्ण लक्ष्य की उपलब्धि पर बात करते हुए, श्री संजय बहल, सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, जीईएमपीएल ने कहा, हम एम्पीयर की विशेष सफलता को देखकर खुश हैं, जो भारत में एक लीडिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और व्यापक रूप से ईवी अपनाने को बढ़ावा दे रहा है। यह उपलब्धि प्रोडक्ट एक्सीलेंस, कस्टमर इंगेजमेंट और एक मजबूत सेल्स नेटवर्क के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती है। भारतीय ईवी उद्योग में अन्वेषक के रूप में, हम इनोवेशन और उद्योग जगत में अपनी भूमिका बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रीव्ज इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भारत में मेक हर गली इलेक्ट्रिक की हमारी खोज में इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को बनाने के लिए कई रोमांचक रिटेल और वित्त योजनाएं पेश करेगी। हम सस्टेनेबल फ्यूचर की दिशा में हमारी परिवर्तनकारी यात्रा में अपने मूल्यवान ग्राहकों और डीलर्स को उनके अटूट समर्थन के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।
ईवी सेगमेंट में एम्पीयर की तेजी से वृद्धि का श्रेय इसके उत्पादों की विविध रेंज और टियर 1 से टियर 4 मार्केट में फैले इसके व्यापक पैन – इंडिया डीलर नेटवर्क को दिया जा सकता है। रणनीतिक रूप से स्थापित डीलर्स के इस नेटवर्क ने प्री-सेल्स परामर्श से लेकर आफ्टर सेल्स सर्विसेज तक, विशेष ग्राहक अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक सहज और वैयक्तिकृत अनुभव प्रदान करके, एम्पीयर ने सफलतापूर्वक एक मजबूत और निष्ठावान ग्राहक आधार को बढ़ावा दिया है जो लगातार विस्तार कर रहा है। कंपनी का ग्राहकों की संतुष्टि पर अटूट ध्यान और स्थायी संबंध बनाने की प्रतिबद्धता ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उद्योग में, एम्पेयर को लीडिंग खिलाड़ी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जैसे-जैसे एम्पीयर आगे बढ़ रहा है, कंपनी अपने उत्पाद लाइनअप को और मजबूत करने और अपनी मार्किट रीच को व्यापक बनाने के लिए अनुसंधान और विकास में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। एक सस्टेनेबल फ्यूचर को बढ़ावा देने की स्पष्ट दृष्टि के साथ, एम्पीयर भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर चल रहे बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए समर्पित है।


