- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वास्थ्यपरक उत्पादों के प्रति बढ़ती उपभोक्ता आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एमवे का सब्जी और फलों की हाइजीन कैटेगरी में प्रवेश
एमवे होम फ्रूट एंड वेजी वॉश को लॉन्च किया, जो बिना किसी हानिकारक अवशेष वाला प्राकृतिक सफाई एजेंटों से बना 5-इन-1 सफाई समाधान है
नई दिल्ली. देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने आज एमवे होमTM फ्रूट एंड वेजी वॉश के साथ अपने नवीनतम इनोवेशन-होम केयर कैटेगरी के लॉन्च की घोषणा की। होम-केयर समाधानों में अपनी दक्षता के दम पर और स्वास्थ्यपरक उत्पादों की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए अपने प्रयास के तहत एमवे ने इस लॉन्च के साथ सब्जी और फलों की हाइजीन कैटेगरी में प्रवेश किया।
एमवे होमTM फ्रूट एंड वेजी वॉश फलों और सब्जियों के लिए एक 5-इन-1 सफाई समाधान है। इस सफाई समाधान में क्लोरीन, ब्लीच, अल्कोहल, कृत्रिम रंग या कोई भी पशु-आधारित तत्व नहीं हैं। यह 197 कीटनाशकों के खिलाफ वैज्ञानिक रूप से प्रयोगशाला में जांचा-परखा गया है और फलों, सब्जियों व अनाज से गंदगी और धूल को साफ करने के साथ सतह के कीटाणुओं (बैक्टीरिया और कवक), सतह के कीटनाशकों, मोम व सतह की भारी धातुओं को हटाने में पूर्णतया असरदार साबित हुआ है, वह भी बिना कोई अवशेष छोड़े।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने कहा, “हालिया वर्षों में उपभोक्ताओं की अच्छी घरेलू स्वच्छता संबंधी जरूरत, बढ़ती आय और शहरीकरण के साथ-साथ उत्पादों की पहुंच में वृद्धि के कारण होम-केयर श्रेणी काफी विकसित हुई है। वर्तमान परिवेश को देखते हुए उपभोक्ता और भी अधिक जागरूक हो गए हैं और हमने उपभोक्ता व्यवहार के साथ-साथ उपभोग के तरीके में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखा है।
हेल्थकेयर के लिए अचानक बढ़े रुझान ने घर की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक बना दिया है। उच्चतम गुणवत्ता और बहुमुखी उत्पादों की पेशकश करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए हमने एमवे होमTM फ्रूट एंड वेजी वॉश लॉन्च किया है। इस उत्पाद में प्राकृतिक रूप से व्युत्पन्न क्लींजिंग एजेंट होते हैं, जिनमें कोई हानिकारक अवशेष नहीं होते। पर्यावरण के अनुकूल होम-केयर समाधान विकसित करने में एमवे की 60 से अधिक वर्षों की विशेषज्ञता की बदौलत इस नवाचार का उद्देश्य स्वास्थ्यपरक उत्पादों के लिए अपने उपभोक्ताओं की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करना है।”
नवाचार के बारे में बात करते हुए एमवे इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अजय खन्ना ने कहा, “मौजूदा दौर में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति बढ़ी जागरूकता के कारण फलों और सब्जियों की नियमित सफाई के बावजूद उन पर मौजूद रह जाने वाले हानिकारक रसायनों और जीवाणुओं को लेकर लोगों में काफी चिंता है। एमवे होमTM फ्रूट एंड वेजी वॉश को सबसे अच्छी तरह से ऐसे होम-केयर समाधान के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो सफाई के एक-दो पंच को जोड़ता है। उपभोक्ताओं के द्वारा फालतू खर्चों को सीमित करने की लगातार रिपोर्टों के चलते एमवे होमTM फ्रूट एंड वेजी वॉश अपनी कीमत का पूरा लाभ प्रदान करता है। एक बेजोड़ कंसंट्रेटेड फॉर्मूले के साथ यह सफाई समाधान कम ही ज्यादा है के दर्शन का पालन करता है और प्रति उपयोग बेहद कम लागत वाला उत्पाद साबित होता है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम बाजार द्वारा पेश किए गए व्यापार अवसर से उत्साहित हैं। देशव्यापी पहुंच सुनिश्चित करने और अपने डायरेक्ट रिटेलर्स/सेलर्स और उनके उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए हम फलों और सब्जियों की सतह पर मौजूद अशुद्धियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्लेटफॉर्मों के माध्यम से व्यापक प्रशिक्षण सत्रों और डिजिटल गतिविधियों की शुरुआत कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि एमवे होमTM फ्रूट एंड वेजी वॉश हमारे डायरेक्ट सेलर्स और ग्राहकों की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होगा। होम केयर पोर्टफोलियो में 11 उत्पादों को शामिल करते हुए कंपनी 2025 तक इस कैटेगरी के द्वारा 250 करोड़ रुपए दर्ज करने का अनुमान लगा रही है।”
उपभोक्ता प्राथमिकताओं के बदलने के साथ एमवे इंडिया ने होम-केयर और होम हाइजीन उत्पादों की मांग में भारी वृद्धि देखी है तथा एमवे पर्स्यू डिसइन्फेक्टेंट क्लीनर और एमवे होम एलओसी मल्टी-परपज क्लीनर सबसे अधिक बिकने वाले एसकेयू के तौर पर उभर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं की तात्कालिक जरूरत और मांग को पूरा करने के लिए पिछले कुछ महीनों में एमवे ने पर्सना हैंड सैनिटाइजर जैल भी पेश किया है, जिसे महज 30 दिनों के भीतर अवधारित और विकसित किया गया था। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए नए उत्पाद विकास के साथ चलत रहने की योजना बना रही है।
500 मिली के पैक के लिए सिर्फ 249 रुपए दाम वाले एमवे होमTM फ्रूट एंड वेजी वॉश को एमवे डायरेक्ट रिटेलर्स/एमवे डायरेक्ट सेलर्स के माध्यम से बेचा जाएगा या इसे www.amway.in पर जाकर किसी सर्विसिंग एमवे डायरेक्ट रिटेलर/एमवे डायरेक्ट सेलर के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है।


