- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
अनंग्शा बिस्वास ने रोनित रॉय के साथ होस्टेज 2 में काम करने का अपना अनुभव किया शेयर
अनंग्शा की बहु-प्रतीक्षित वेब सीरीज़ होस्टेज 2 , 9 सितंबर को रिलीज़ हो चुकी है , जिसमे उनके अभिनय को सभी साथी कलाकारों और दर्शकों द्वारा काफी प्रशंसा मिल रही है। स्क्रीन पर उनके सराहनीय परफॉरमेंस को देखने के बाद, अनंग्शा का सोशल मीडिया प्यार और समर्थन से भर गया है। अनंग्शा उनकी शॉर्ट फिल्म “प्रतिभा: ए रिफ्लेक्शन” और “मिर्जापुर 1” से अपनी बोल्ड और निडर कलाकारी के लिए जानी जाती है।
अनंग्शा बिस्वास ने होस्टेज 2 के सेट पर काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, ” रोनित रॉय के पास ज्ञान का भण्डार है। उन्हें ऐसे कई सारे विषयों के बारे में इतना कुछ पता है उसके साथ बातचीत करना समृद्ध है।
होस्टेज 2 मेरे लिए एक सीखने का अनुभव रहा है। सचिन कृष्णन हमारे निर्देशक एक सुंदर टास्कमास्टर हैं, जो बिना किसी ताम -झाम के शो में एक अभिनेता की सारी जरूरतों को पूरा करते हैं। मैं उनके साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रही हूँ। “
अनंग्शा एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री है उन्होंने अनंग्शा बिस्वास सिर्फ छोटे पर्दे के साथ अपनी प्रतिभा को सीमित नहीं रखा , बल्कि वे “खोया खोया चांद” जैसी फिल्मों में भी नज़र आई, जिसमें उनके साथ सोहा अली खान, शाइनी आहूजा, और रजत कपूर थे।
वे “लव शव ते चिकन खुराना और” बेनी बाबू “,” रॉंगटर्न ” जैसे रोमांटिक फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी है। वेब श्रृंखला “होस्टेज 2 ” की भारी सफलता के बाद अभिनेत्री जल्द ही बहुप्रतीक्षित “मिर्जापुर 2” में दिखाई देंगी।


