- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जिकित्जा हेल्थकेयर द्वारा वार्षिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन
• हरदा के कृष्णा कुशवाह एवं सतना की नैन्सी वर्मा को मिली 50 हजार की छात्रवृत्ति
• रीवा की अर्चना मिश्रा एवं सतना की भूमि बुनकर के बिच हुआ टाई, छात्रवत्ति राशि 50 हजार में से दोनों को 25- 25 हजार दिए गए
भोपाल, जनवरी 2022 : 108 एम्बुलेंस सेवा का स्टाफ लोगों को नई जिंदगी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खुद का सुख-दुख भूलकर एंबुलेस के पायलेट और ईएमटी स्टाफ अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। इस तरह के समर्पित स्टाफ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में जिकित्सा हेल्थ केयर लि. ने एक अनूठी मिसाल पेश की। जिकित्सा मध्यप्रदेश में अपनी वार्षिक छात्रवृत्ति के साथ लौटता है जिसका उद्देश्य योग्य छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद करना है। कंपनी द्वारा एंबुलेंस के ईएमटी स्टाफ और पायलेट के बच्चों को स्कॉलशिप देने और उनकी शैक्षणिक प्रतिभा का सम्मान करने के लिए भोपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिकित्जा ने वर्ष 2022 के लिए मध्यप्रदेश के 51 जिलों में छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया था । पात्र उम्मीदवारों में से शीर्ष तीन को 50 हजार रुपए की राशि दी गई, इस बार टॉप 4 थे जिसमे 2 को 50- 50 हजार और तीसरे नंबर पर सामान अंक प्राप्त करने वाले दो बच्चो को छात्रवत्ति राशि 50 हजार दोनों में सामान रूप से वितरित की गई l साथ ही अन्य 10 विशिष्ठ विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए से सम्मानित किया गया। भोपाल के विज्ञश्री होटल शिवाजी नगर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश भर के स्टाफ के बच्चों को पुरस्कृत किया गया l
108 एंबुलेंस हरदा के इएमटी स्टाफ अशोक कुशवाह के बेटे कृष्णा कुशवाह ने हरदा जिले में 10वीं एमपी बोर्ड में 500 में से 480 अंक हासिल कर 96 प्रतिशत बनाए थे । 108 एंबुलेंस पायलट संजय कुमार वर्मा सतना की बेटी नैन्सी वर्मा ने सतना जिले में सीबीएसई में 600 में से 568 अंक हासिल कर 95 प्रतिशत और रीवा के 108 एंबुलेंस के इएमटी स्टाफ मनोज कुमार मिश्रा की बेटी अर्चना मिश्रा ने रीवा जिले में एमपी बोर्ड में 500 में से 465 अंक प्राप्त कर 93 प्रतिशत के साथ 10वीं उत्तीर्ण की थी इसे ही सतना के 108 एंबुलेंस पायलट संजय बुनकर की बेटी भूमि बुनकर ने एमपी बोर्ड में 500 में से 465 अंक प्राप्त कर 93 प्रतिशत बनाए इस करण तीसरे नंबर पर दोनों को सामान राशि 25–25 हजार छात्रवत्ति दी गई । इन चारो टॉपर को 50-50 हजार की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित करने के लिए कंपनी के प्रोजेक्ट हेड श्री जितेन्द्र शर्मा व कंपनी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्तिथ थे।
जिकित्सा हेल्थ केयर लि. के इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम का यह चौथा वर्ष है और आज बहुत खुशी का अवसर है, मैं उन सभी बच्चों को शुभकामनाएं और बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने कडी मेहनत से अपने माता-पिता, अपने समाज और अपने शहर को गौरवान्वित किया है। कंपनी 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने, प्रेरित करने और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह प्रयास कर रही है। – अमिताभ जयपुरिया सीईओ जिकित्सा हेल्थ केयर लि.
प्रोजेक्ट हेड जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि – “जिकित्सा मध्यप्रदेश इस कार्यक्रम में राज्य के जिलों के एम्बुलेंस कर्मचारियों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिन्होंने दसवीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे कार्यबल का एक बड़ा हिस्सा ऐसे सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से संबंध रखता है जहां शिक्षा को प्रमुख महत्व नहीं दिया जाता अथवा प्राथमिकता नहीं माना जाता है। यह छात्रवृत्ति उनके परिवार की वित्तीय बाधाओं और समस्याओं के बावजूद उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है l”
सम्मान समारोह में शामिल होने वाले मेधावी बच्चों के पालकों ने कहा कि- “इस तरह के आयोजन उनके प्रोत्साहन और प्रेरणा के लिए महत्वपूर्ण है। यह न केवल उनका हौसला बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि अपने बच्चों को कड़ी मेहनत करने और जीवन में सफल होने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। कुछ बच्चे अपने दैनिक जीवन में बहुत सी कठिनाइयों को झेलते हैं और फिर भी अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रबंधन करते हैं। इस तरह के पुरस्कार उन्हें अकादमिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करने और केंद्रित रहने की प्रेरणा देते हैं।“
टॉपर के रूप में 50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप हासिल करने वाले कृष्णा कुशवाह एवं सतना की नैन्सी वर्मा ने कहा कि- “सबसे पहले, मैं जिकित्जा का इस स्कॉलरशिप का धन्यवाद देना चाहेंगे l जिकित्जा मध्यप्रदेश स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2022 ने हमें खुशियां दीं और हमारे उन प्रयासों और मेहनत को पुरस्कृत किया जो हमनें पढ़ाई में लगाए । मुझे उम्मीद है कि मैं भी समाज की उसी तरह सेवा करूंगी जैसी जिकित्जा करता है।“
तीसरे स्थान पर रहीं अर्चना मिश्रा एवं भूमि बुनकर ने भी स्कॉलरशिप के लिए जिकित्सा हेल्थ केयर लि. के प्रति आभार व्यक्त किया l


