- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में धूमधाम से मनाई महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती
भोपाल, 11/4/26: अपना दल (एस) मध्य प्रदेश द्वारा शनिवार को प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में महान भारतीय विचारक, लेखक और सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती धूमधाम एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। पार्टी के केंद्रीय निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों में वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों सहित सक्रिय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सह मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “ज्योतिबा फुले जी का जीवन संघर्ष और महिला शिक्षा के प्रति उनका समर्पण हमारे लिए सर्वोच्च प्रेरणा है। हमारी नेता श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ऐसे महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को एक करने का काम कर रही हैं। पार्टी का प्रत्येक सदस्य उनके सामाजिक न्याय के मिशन को गांव-गांव तक पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है।”
इंदौर कार्यालय में इस विशेष दिवस का आयोजन राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. मलिकराम ने कहा कि “महात्मा फुले ने समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए शिक्षा के द्वार खोले थे और आज अपना दल (एस) उन्हीं के बताए समतावादी रास्ते पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।” कार्यक्रम में इंदौर के पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। इसी कड़ी में सतना में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच मान सिंह बिसेन, डीपी पटेल व मनोज पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
मऊगंज में अमृतलाल पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व प्रदेश पदाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह के संरक्षण में जयंती समारोह का सफल आयोजन हुआ, वहीं सागर जिले में मनीष सरवैया के नेतृत्व में पार्टी सदस्यों ने एकजुट होकर फुले जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया, जबकि सिंगरौली में त्रिलोकी सिंह व राजेश पाल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीँ इटारसी में पप्पू चौरे , देवास में लालजी पटेल, ग्वालियर में राहुल सिंह भदौरिया , छतरपुर में राजेंद्र व कुबेर पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किए गए, वहीँ कटनी में बीके पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां चैतुराम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपना दल (एस) के नेताओं ने समाज के उपेक्षित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करने की अपील की। पूरे प्रदेश में आयोजित इन कार्यक्रमों ने ज्योतिबा राव फुले के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित किया।


