- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड ने एसबीआई के साथ किया 252.5 करोड़ रुपये का टर्म लोन एग्रीमेंट
कस्टम-बिल्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सॉल्यूशंस के डिजाइन, डेवलपमेंट और असेंबली के लिए प्रसिद्ध अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (बीएसई: 540879, एनएसई: APOLLO) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ 252.5 करोड़ रूपये का टर्म लोन एग्रीमेंट किया है। लोन की प्रकृति टर्म लोन (टीएल) और वर्किंग कैपिटल (डब्ल्यूसी) क्रेडिट फेसिलिटी के रिन्यूएबल के साथ साथ एनहांसमेंट भी है। लोन की कुल राशि को इस प्रकार विभाजित किया गया है – 110 करोड़ रुपये का टर्म लोन (टीएल) आगामी परियोजना, इंटिग्रेटेड प्लांट फॉर इनजीनियस डिफेंस सिस्टम्स (आईपीआईडीएस) के लिए हैदराबाद में हार्डवेयर पार्क में और भारतीय स्टेट बैंक से 142.50 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल (डब्ल्यूसी) क्रेडिट फेसिलिटी के नवीनीकरण के साथ वृद्धि के लिए।
इससे पहले, फरवरी में, कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने इंजेनियस डिफेंस सिस्टम्स (आईपीआईडीएस) के लिए इंटिग्रेटेड प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कंपनी ने पहाड़ी शरीफ, हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित हार्डवेयर पार्क -2 में 5 एकड़ भूमि में क्षमता विस्तार के साथ सुविधाओं को बढ़ाकर अपने मैन्यूफैक्चरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड का उद्देश्य मिसाइलों और उसके सब-सिस्टम का निर्माण करना है और इस फैसिलिटी में हथियारों का एमआरओ भी करने का है। कंपनी इस फैसिलिटी से अनमैन्ड एरियल सिस्टम और अनमैन्ड ग्राउंड सिस्टम के निर्माण के लिए भी मिलकर काम कर रही है।
यह मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी लगभग पाँच एकड़ भूमि पर कुल 3,50,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार एंड-टू-एंड मैन्यूफैक्चरिंग एंड क्वालिफिकेशन सेटअप के साथ 210 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ बनाई जाएगी। कंपनी का इरादा लगभग 400 लोगों को अतिरिक्त रोजगार प्रदान करना है।
आईपीआईडीएस (इंटिग्रेटेड प्लांट फॉर इनजेनियस डिफेंस सिस्टम) नामक फैसिलिटी का शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह 19 फरवरी 2024 को तेलंगाना सरकार के आईटीई एंड सी, उद्योग और वाणिज्य और विधायी मामलों के मंत्री माननीय श्री डुडिला श्रीधर बाबू गारू द्वारा आईटीई एंड सी, उद्योग और वाणिज्य, के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईएएस श्री जयेश रंजन, टीएसआईआईसी के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएफएस श्री विष्णु वर्धन रेड्डी और तेलंगाना सरकार के डायरेक्टर एयरोस्पेस श्री पी.ए. प्रवीण की उपस्थिति में किया गया था।
माननीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना सबसे आगे है और उसने भारत में एयरोस्पेस और डिफेन्स मैन्यूफैक्चरिंग के लिए एक केंद्र के रूप में खुद को स्थापित किया है। उन्होंने उल्लेख किया कि तेलंगाना को भारत सरकार द्वारा लगातार सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थान दिया गया है और उसने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से लगातार 4 बार (2018, 2020, 2022, 2024) द्विवार्षिक सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार जीता है। इसके अलावा, उन्होंने प्रकाश डाला कि हैदराबाद को फाइनेंशियल टाइम्स ग्लोबल रैंकिंग द्वारा एयरोस्पेस सिटीज ऑफ द फ्यूचर (2020-21) के लिए लागत-प्रभावशीलता (कॉस्ट- इफेक्टिवनेस) में नंबर 1 स्थान दिया गया था।
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (एएमएस), 1985 में स्थापित, कस्टम बिल्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सॉल्यूशन के डिजाइन, डेवलपमेंट और असेम्बली में अग्रणी है। एएमएस प्राइमरी कस्टमर के रूप में एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजिस पर आधारित समाधान देता करता है और साथ ही रेलवे, ऑटोमोटिव और होम लैंड सिक्योरिटी बाजारों के लिए भी समाधान प्रदान करता है। कंपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी की दिशा में कार्य कर रही है और हैदराबाद में अंतरिक्ष और रक्षा विभाग के लिए काम करने वाली पहली कंपनियों में से एक है, जो डिजाइन सर्विस प्रदान करती है। इन घरेलू टेक्नोलॉजिस को रक्षा और अंतरिक्ष विभाग के लिए लैंड, एयर और सी एप्लीकेशन के लिए विकसित किया गया है।
कंपनी अत्याधुनिक सर्विलांस सॉल्यूशन भी देती है जो होम लैंड सिक्युरिटी एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त हैं। कंपनी ने लगभग 350 लोगों कोपर्मानेंट रोल में नियुक्त किया है, जिनमें से 150 अनुभवी इंजीनियर विशेष रूप से डिजाइन और डेवलपमेंट एक्टिविटी में लगे हुए हैं। टेक्नोलॉजिकल सॉल्यूशन की व्यापक रेंज और एंड-टू-एंड डिज़ाइन, असेंबली और टेस्टिंग कैपबिलिटी इसे कम्पीटीशन में बनाए रखती है। कंपनी एंड-टू-एंड डिज़ाइन, असेंबली और टेस्टिंग सर्विस प्रदान करती है। इसके पास इंजीनियरों का एक पूल है जो अपनी डिजाइन, इंजीनियरिंग क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं और प्रोडक्ट लाइफ साइकिल सपोर्ट देते हैं। इसकी इंजीनियरिंग सर्विस टीम बिल्ड टू स्पेसिफिकेशन्स (बीटीएस) और बिल्ड टू प्रिंट सर्विसेज (बीटीपी) प्रदान करती है। कंपनी का दृष्टिकोण एक वर्ल्ड क्लास कंपनी और यूनीक सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में “टोटल सॉल्यूशन अंडर वन रूफ” देना है।


