- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
आरज़ू ने ऑफलाईन रिटेल के लिए चेकआउट में लाया परिवर्तन; लॉन्च किया प्रो फाईनेंस
इस फिनटेक सॉल्यूशन का उद्देश्य इस साल 50,000 से ज्यादा ऑफलाईन रिटेलर्स को सशक्त बनाना है ताकि उनके स्टोर से ऊँचे मूल्य के सामान की रिटेल बिक्री बढ़ सके।
यह एंड-टू-एंड चेकआउट समाधान कंज़्यूमर फाईनेंसिंग को अंतिम छोर पर मौजूद उपभोक्ताओं तक पहुँचाएगा, जो अपनी जीवनशैली को अपग्रेड करना चाहते हैं।
कंज़्यूमर ड्यूरेबल सामान बेचने वालों के व्यवसाय में वृद्धि करने और उन्हें प्रतियोगिता के काबिल बनाने और अपने व्यवसाय को नई ऊँचाईयों पर ले जाने में समर्थ बनाने के लिए भारत के सबसे तेजी से विकसित होते हुए बी2बी रिटेल टेक प्लेटफॉर्म, आरज़ू ने आज अपनी फिनटेक सेवा – आरज़ू प्रो फाईनेंस (https://pro.arzooo.com) के लॉन्च की घोषणा की। कंपनी की यह नई फिनटेक सेवा ऑफलाईन रिटेलर्स की दो मुख्य समस्याओं का समाधान पेश करती है, पहले तो यह इन-स्टोर सेल्स बढ़ाती है और दूसरी, यह शॉपर्स के लिए ऊँचे मूल्य वाले उत्पाद आसानी से खरीदना संभव बनाती है।
आरज़ू के डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण द्वारा ऊँचे मूल्य के कंज़्यूमर गुड्स बेचने वाले रिटेलर्स के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो रही हैं। इसका अभिनव चेकआउट समाधान भुगतान, कंज़्यूमर फाईनेंस और बैंकों के ऑफर एक ही जगह पेश करता है, जिसके द्वारा आरज़ू इन रिटेलर्स की समस्याओं को दूर कर उन्हें अपने व्यवसाय का विस्तार करने में समर्थ बना रहा है।
इस प्रगति के बारे में खुशनूद खान, सीईओ, आरज़ू ने कहा, ‘‘हम ऑफलाईन रिटेल के लिए एक अत्याधुनिक चेकआउट समाधान पेश करके बहुत उत्साहित हैं, जो ऑफलाईन स्टोर्स एक शक्तिशाली वित्तीय टूल उपलब्ध कराता है, और उन्हें कंज़्यूमर फाईनेंस देने एवं विभिन्न विधियों से भुगतान प्राप्त करने में समर्थ बनाता है। रिटेलर्स को समर्थ बनाकर आरज़ू का प्रो फाईनेंस क्रेडिट क्षेत्र में नए शॉपर्स को भी सेवाएं देकर और उन्हें अपनी जीवनशैली को अपग्रेड करने के लिए बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराके वित्तीय समावेशन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आरज़ू प्रो फाईनेंस ऊँचे मूल्य वाले रिटेल सेक्टर को कंज़्यूमर ड्यूरेबल की फाईनेंसिंग, भुगतान आदि का विस्तार करने में समर्थ बनाता है। यह चेकआउट समाधान भुगतान के विस्तृत विकल्पों, जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि से भुगतान संभव बनाता है, तथा रिटेल शॉपर्स एवं एनटीसी (क्रेडिट क्षेत्र में नए) शॉपर्स को तुरंत कंज़्यूमर फाईनेंस प्रदान करता है।
आरज़ू ने बैंकों के कंज़्यूमर ऑफर ऑफलाईन रिटेल में पेश करने के लिए कई अग्रणी बैंकों के साथ साझेदारी की है, और ये ऑफर इसके चेकआउट समाधान, प्रो फाईनेंस में शामिल किए गए हैं, जहाँ ऑफलाईन ग्राहकों को भी सर्वोच्च बैंकों के एक्सक्लुसिव बैंक ऑफर मिल सकेंगे।
आरज़ू का प्रो फाईनेंस एक सब्सक्रिप्शन पर आधारित सेवा है, जिसमें रिटेलर्स वार्षिक प्लान चुन सकते हैं। आरज़ू प्रो फाईनेंस का सब्सक्रिप्शन गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर द्वारा आरज़ू पर तुरंत उपलब्ध है, इसलिए यह सभी को बहुत आसानी से उपलब्ध है।


