- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एवी प्राइम ने मनाया 9वां स्थापना दिवस, भव्य डीलर मीट का आयोजन
एवी प्राइम का बजाज फिनसर्व के साथ रणनीतिक साझेदारी और नई उन्नत कूलर श्रृंखला का शुभारंभ
इंदौर: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं होम अप्लायंसेज़ क्षेत्र में तेजी से उभरते भारतीय ब्रांड एवी प्राइम ने अपनी स्थापना के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदौर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कंपनी द्वारा डीलर मीट का आयोजन किया गया, साथ ही बजाज फिनसर्व के साथ रणनीतिक साझेदारी की औपचारिक घोषणा एवं नई उन्नत कूलर श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में एवी प्राइम के निदेशक आशीष जैन एवं राजीव जैन के साथ देशभर से आए प्रमुख डीलर पार्टनर एवं व्यावसायिक सहयोगी उपस्थित रहे। डीलर मीट के दौरान कंपनी ने अपनी अब तक की उपलब्धियों, बाजार में बढ़ती उपस्थिति, भविष्य की विस्तार योजनाओं तथा डीलर नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर बजाज फिनसर्व के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए कंपनी प्रबंधन ने बताया कि अब एवी प्राइम के उत्पाद ग्राहकों को आसान किस्तों, आकर्षक वित्तीय योजनाओं और सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध होंगे। इस पहल से ग्राहकों को खरीदारी में सुविधा मिलेगी और ब्रांड की पहुंच एवं ग्राहक संतुष्टि में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण एवी प्राइम की नई कूलर श्रृंखला का शुभारंभ रहा। यह श्रृंखला आधुनिक डिजाइन, उन्नत शीतलन तकनीक, ऊर्जा दक्षता और किफायती मूल्य के साथ प्रस्तुत की गई है। नए कूलर विशेष रूप से भारतीय जलवायु और उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए हैं।
इस अवसर पर एवी प्राइम के निदेशक आशीष जैन ने कहा,
“हमारी 9 वर्षों की इस सफल यात्रा में डीलर्स, व्यावसायिक साझेदारों और ग्राहकों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी शक्ति रहा है। बजाज फिनसर्व के साथ यह साझेदारी और नई कूलर श्रृंखला का शुभारंभ हमें आने वाले वर्षों में और अधिक तेजी से आगे बढ़ने में सहायता करेगा।”
एवी प्राइम भविष्य में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए गुणवत्ता, नवाचार और विश्वसनीयता के साथ भारतीय बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।


