- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एडब्लूएस की मदद से एनएचए जीईएम और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारत में डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर सकेंगे
नई दिल्ली, सितंबर, 2024: अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्लूएस) इंडिया प्राईवेट लिमिटेड की एडब्लूएस टेक्नोलॉजी को नेशनल हैल्थ अथॉरिटी (एनएचए), गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) और पब्लिक सेक्टर बैंक अलायंस (पीएसबीए) द्वारा अपनाया जा रहा है, जिसका उपयोग भारत में डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने के लिए इनोवेटिव, स्केलेबल और सुरक्षित समाधानों के निर्माण के लिए किया जाएगा।
एक ओपन डिजिटल हैल्थ ईकोसिस्टम बनाने के एनएचए के मिशन में योगदान एडब्लूएस प्लेटफॉर्म की मदद से एनएचए हैल्थकेयर का आबादी के स्तर पर विस्तार कर भारत में ओपन डिजिटल हैल्थ ईकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है। इसका उद्देश्य भारत में 1.4 बिलियन की आबादी के लिए इंटीग्रेटेड डिजिटल हैल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना करना और भारत सरकार की मुख्य योजनाओं – आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) द्वारा 550 मिलियन से ज्यादा नागरिकों को हैल्थ कवरेज प्रदान करना है।
एनएचए एडब्लूएस सर्विसेज़ की मदद से एबी-पीएमजेएवाई प्रोग्राम के मुख्य मॉड्यूल्स का निर्माण करेगा, जिनमें बेनेफिशियरी आईडेंटिफिकेशन सिस्टम और ट्रांज़ैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं। इनसे विस्तृत, चुस्त और सुरक्षित तरीके से बेनेफिशियरी की पहचान और क्लेम ट्रांज़ैक्शन मैनेजमेंट संभव हो सकेगा। पीएमजेएवाई द्वारा आज तक 25 राज्यों और 8 केंद्रीय प्रांतों में 354 मिलियन से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, 30 हजार से ज्यादा अस्पतालों को पैनल में शामिल किया जा चुका है, तथा 68 मिलियन लोगों के हॉस्पिटलाईज़ेशन को कवर किया जा चुका है।
जीईएम दुनिया के सबसे बड़े पब्लिक प्रोक्योरमेंट प्लेटफॉर्म के निर्माण में समर्थ होगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक प्रोक्योरमेंट प्लेटफॉर्म, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) द्वारा एडब्लूएस का उपयोग एक मजबूत, विस्तृत और सुरक्षित क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने के लिए किया जा रहा है। जीईएम सरकारी संगठनों और पब्लिक सेक्टर द्वारा पब्लिक प्रोक्योरमेंट डोमेन (वस्तु एवं सेवाओं के लिए) में पारदर्शिता, प्रभावशीलता और समावेशिता लाता है।
जीईएम के ई-प्रोक्योरमेंट फीचर्स, जैसे डायरेक्ट परचेज़िंग, बिडिंग, रिवर्स ऑक्शन, प्राईस मैचिंग, डिमांड एग्रीगेशन, तथा मार्केटप्लेस, बिज़नेस ऑपरेशंस, एनालिसिस, कस्टमर सपोर्ट और पेमेंट प्रोसेसिंग में सहयोग एडब्लूएस की क्लाउड सेवाओं द्वारा संचालित होते हैं। जीईएम को प्रति सेकंड 9000 पेज व्यू मिलते हैं, और इस पर प्रतिदिन 1.5 मिलियन विनिमय होते हैं। विनिमय का दैनिक औसत सकल व्यापार मूल्य की दृष्टि से लगभग 1,000 करोड़ रुपये है। जीईएम एफिशियंसी बढ़ाने और ग्राहक अनुभव में सुधार लाने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद से अपने प्लेटफॉर्म को डिजिटाईज़, ऑटोमेट और परिवर्तित कर रहा है, तथा ग्राहक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने तथा यूज़र्स को डेटा पर आधारित निर्णय लेने में समर्थ बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (एआई) और जनरेटिव एआई का उपयोग कर रहा है।


