- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
कॉलेज की मस्ती से छप्पन की चटपटी दावत तक: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इंदौर में बढ़ाया ‘पति पत्नी और वो दो’ का क्रेज
‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज से पहले अभिनेता आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इंदौर में प्रमोशनल टूर के दौरान खूब धमाल मचाया। शहर दौरे की शुरुआत उन्होंने स्थानीय मीडिया से बातचीत के साथ की, जहाँ उन्होंने फिल्म, अपने किरदारों और रिलीज से पहले ट्रेलर और गानों को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बारे में बात की।
इसके बाद दोनों अभिनेता इंदौर के एक लोकप्रिय कॉलेज पहुंचे, जहाँ उन्होंने छात्रों से मुलाकात की, फिल्म के गानों पर डांस किया और दर्शकों से जबरदस्त प्यार पाया। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल बेहद जोशीला और उत्साहपूर्ण हो गया।
इंदौर दौरे को और यादगार बनाते हुए आयुष्मान और रकुल ने शहर के प्रसिद्ध छप्पन दुकान मार्केट में भी रुककर स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया और फैंस व स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और T-Series प्रस्तुत करते हैं, T-Series Films और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’। इसका निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और जुनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। भावनाओं से भरपूर इस मज़ेदार सफर के लिए अपनी कैलेंडर पर 15 मई 2026 की तारीख मार्क कर लीजिए।


