- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
जंगली पिक्चर्स की ‘डॉक्टर जी’ से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक हुआ आउट!
‘डॉक्टर जी’ जंगली पिक्चर्स प्रोडक्शन की फ़िल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह नज़र आएंगी। हाल ही में शूटिंग शुरू करने के बाद, निर्माताओं ने आज आयुष्मान का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है, जो पारिवारिक मनोरंजन में एक डॉक्टर की भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
फ़िल्म में डॉ उदय गुप्ता का करैक्टर निभाने पर, आयुष्मान खुराना ने हाल ही में शुरू हुई फिल्म पर अपनी उत्सुकता साझा की है।
“‘डॉक्टर जी’ का विषय मेरे बहुत करीब है। लॉकडाउन प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए, हम सभी फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं और हमें खुशी है कि आखिरकार वह दिन आ गया है। स्क्रीन पर पहली बार एक डॉक्टर को चित्रित करना एक सम्मान की बात है। मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं, क्योंकि यह मुझे एक स्टूडेंट होने और होस्टल लाइफ जीने की अपनी यादों को फिर से जीने की अनुमति देने वाला है। मैं अपने निर्देशक अनुभूति के साथ कॉलेब्रेट करने के लिए उत्सुक हूं।”,आयुष्मान ने साझा किया।
‘बरेली की बर्फी’ और ‘बधाई हो’ जैसी दो सफल फिल्मों के बाद ‘डॉक्टर जी’ आयुष्मान खुराना और जंगली पिक्चर्स के बीच तीसरा सहयोग है।
आयुष्मान और रकुल पहली बार ‘डॉक्टर जी’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक कैंपस कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें मुख्य पात्र डॉक्टरों की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ ने लिखा है।


