- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वास्थ्य मेले में मिली बड़ा मलहरा को मिली डिजिटल एक्स-रे मशीन की सौगात
आदित्य बिरला ग्रुप की एस्सेल माइनिंग कंपनी द्वारा छतरपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का संकल्प निरंतर जारी
आजादी का अमृत महोत्सव
छतरपुर: देश भर में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड बड़ा मलहरा में मंगलवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। स्वास्थ्य मेले में स्थानीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने आदित्य बिरला ग्रुप की एस्सेल माइनिंग कंपनी द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक डिजिटल एक्स रे मशीन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, मुख्य स्वास्थ एवं चिकित्सा अधिकारी श्री विजय पथरोइया, अनुविभागीय अधिकारी विकास आनंद, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर हेमंत जी, तहसीलदार कमलेश जी उपस्थित रहे।

विधायक लोधी ने कहा कि जनता को घर द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ खेल, शिक्षा, सडक़ व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। यह बात विधायक लोधी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा मलहरा में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ कर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए की।
उन्होंने कहा कि आदित्य बिरला ग्रुप की एस्सेल माइनिंग कंपनी द्वारा छतरपुर जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के संकल्प का यह अगला पड़ाव है, तथा इसके पहले भी एस्सेल माइनिंग द्वारा बहुमूल्य जीवन रक्षक उपकरण, लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस तथा डिजिटल एक्स रे मशीन छतरपुर जिला अस्पताल तथा बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदान किये गए हैं।
एस्सेल माइनिंग को राज्य सरकार द्वारा छतरपुर स्थित बन्दर हीरा परियोजना का आशय पत्र जारी किया गया है। जन सेवा को ध्येय मानकर एस्सेल माइनिंग द्वारा लगातार सामुदायिक सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। लोधी ने कहा कि डिजिटल एक्सरे मशीन आने से सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा एवं बड़ामलहरा तहसील के 154 ग्रामों के लगभग 2.25 लाख रहवासियों को इसकी सुविधा मिलेगी।
उल्लेखनीय है की पूर्व में यहाँ के क्षेत्रवासियों को डिजिटल एक्सरे कराने हेतु जिला मुख्यालय या दूसरे जिले जाना पड़ता था, किन्तु अब यह सुविधा कंपनी के माध्यम से यहीं उपलब्ध होगी। पूर्व में एस्सेल माइनिंग द्वारा छतरपु जिला अस्पताल को सी-आर्म डिजिटल एक्स रे मशीन, पैथोलॉजिकल जाँच उपकरण, सांस लेने के उपकरण, फ्रीजर और लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस प्रदान की गयी हैं।


