- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सुपर डांसर – चैप्टर 4 में बादशाह और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सम्मानस्वरूप उतारे अपने जूते!
मुंबई. सुपर डांसर – चैप्टर 4 में इस वीकेंड स्पेशल गेस्ट बादशाह के साथ ‘तीन का तड़का’ लगाया जाएगा! इस बार कंटेस्टेंट्स एक तिकड़ी के रूप में परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस सीजन के गुरु-शिष्यों की जोड़ी के साथ ‘सुपर डांसर’ और ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के पिछले सीजन्स के कंटेस्टेंट भी परफॉर्म करेंगे।0
इस दौरान ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के विजेता टाइगर पॉप की जोड़ी कंटेस्टेंट संचित और सुपर गुरु वर्तिका के साथ बनाई गई, और उनकी परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया। इस परफॉर्मेंस के बाद जब सभी सामान्य हो रहे थे कि तभी बादशाह मंच पर आए और उन्होंने अपने जूते उतार दिए।
यह पूछे जाने पर कि इस बात का क्या महत्व है, बादशाह ने समझाया, “हिप-हॉप कल्चर में, जब आपके पास यह बताने के लिए शब्द नहीं होते कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं (परफॉर्मेंस को लेकर), तब यह सम्मान जताने का सबसे बड़ा तरीका होता है। अपने जूते उतारकर फेंक दो। यह सम्मान है।” वो यह कहते हुए जज की टेबल पर चले गए कि जब तक संचित, टाइगर पॉप और वर्तिका मंच पर हैं, उनके जूते मंच पर ही रहेंगे।
गीता कपूर ने अपनी आंखों में गर्व भरकर इसे एक अभूतपूर्व परफॉर्मेंस बताया। उन्होंने इंडियाज़ बेस्ट डांसर के विजेता टाइगर पॉप का सुपर डांसर में स्वागत किया और कहा, “संचित, आप जैसा सुपर डांसर कभी नहीं हो सकता। और वर्तिका, आप जैसी पॉपर… कोरियोग्राफर नहीं होगी।” उन्होंने इस परफॉर्मेंस को डांस, ऐटिट्यूड और स्टाइल से भरपूर और कड़क बताया।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और अनुराग बसु ने भी इस तिकड़ी की तारीफ की। शिल्पा ने तो ये ऐलान कर दिया कि इस बार बादशाह उन्हें ‘सीढ़ी ओवेशन’ देंगे।
अनुराग दादा के कहने पर, संचित और टाइगर पॉप ने एक परफॉर्मेंस दी जहां गीता कपूर ने इसमें तड़का लगाते हुए गौरव (सुपर डांसर – चैप्टर 3 के प्रतियोगी) को शामिल किया। यह पूरा एक्ट उत्कृष्ट था, जिससे सेट पर जोश कई गुना बढ़ गया। अनुराग बसु ने कहा, “अगर डांसिंग का वर्ल्ड कप होता ना, तो विनर हम ही होते!”
जहां बादशाह के पास शब्द नहीं थे, वहीं उन्होंने एक बार फिर कहा, “अब तो जूते भी नहीं है … अब मैं क्या दूं? बहुत बड़ी बात बोलने वाला हूं मैं। दुनिया का बेहतरीन टैलेंट सोनी टीवी पर आता है!”
शिल्पा ने भी इस मौके पर हिप-हॉप कल्चर की एक खास बात सीखी और संचित, टाइगर पॉप और गौरव के प्रति सम्मान जताते हुए अपना फुटवेयर उतार दिया।
तीन का तड़का स्पेशल में इस अद्भुत तिकड़ी को देखने के लिए ट्यून इन कीजिए सुपर डांसर – चैप्टर 4, इस वीकेंड रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


