- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट ने निफ्टी 50 ईटीएफ और निफ्टी बैंक ईटीएफ लॉन्च के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का किया विस्तार
बजाज फिनसर्व निफ्टी 50 ईटीएफ (निफ्टी 50 इंडेक्स को ट्रैक करने वाला एक ओपन एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड)
बजाज फिनसर्व निफ्टी बैंक ईटीएफ (निफ्टी बैंक इंडेक्स ट्रैक करने वाला एक ओपन एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड)
खासियत:
ये एनएफओ 15 जनवरी 2024 को खुलेंगे और 18 जनवरी 2024 को बंद होंगे
· स्कीम कैटेगरी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है; जबकि लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर होगी
· फंड के लिए बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 टीआरआई और निफ्टी बैंक टीआरआई हैं
मुंबई/पुणे, 12 जनवरी, 2024:बजाज फिनसर्व एएमसी ने नए एक्सचेंज फंड की घोषणा की है। बजाज फिनसर्व निफ्टी 50 ईटीएफ और बजाज फिनसर्व निफ्टी बैंक इटीएफ ये दोनों कंपनी के पहले ईटीएफ प्रोडक्टस है, और इनकी शुरुआत एक रणनीतिक कदम है, जिसका उद्देश्य निवेशकों को निवेश का बेहतर और लागत प्रभावी विकल्प प्रदान करना है। ये ईटीएफ भारतीय शेयर बाजार में दो प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करते हैं। ये नई स्कीम उन निवेशकों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प हैं, जो लॉन्ग टर्म के लिए, निफ्टी 50 इंडेक्स और निफ्टी बैंक इंडेक्स द्वारा कवर की गई सिक्योरिटीज में निवेश करना चाहते हैं, और बाजार के लीडर्स (टॉप परफॉर्म करने वाले स्टॉक) की ग्रोथ की तरह रिटर्न हासिल करना चाहते हैं।
बजाज फिनसर्व निफ्टी 50 ईटीएफ और बजाज फिनसर्व निफ्टी बैंक ईटीएफ को ट्रैकिंग एरर के अधीन निफ्टी 50 और निफ्टी बैंक इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराने के लिए डिजाइन किया गया है। इन इंडेक्स को व्यापक रूप से भारतीय इक्विटी बाजार के बैरोमीटर के रूप में माना जाता है, जिसमें अलग अलग सेक्टर की लार्ज-कैप कंपनियां शामिल हैं। इन इंडेक्स से जुड़े ईटीएफ की पेशकश कर, बजाज फिनसर्व एएमसी का लक्ष्य निवेशकों को एक डाइवर्सिफाइड और पारदर्शी निवेश का विकल्प प्रदान करना है, जो बाजार की गतिविधियों के अनुरूप हो।
बजाज फिनसर्व निफ्टी 50 ईटीएफ और निफ्टी बैंक ईटीएफ एक्सचेंज पर अधिकृत भागीदार (एपी) द्वारा प्रदान की गई निरंतर लिक्विडिटी (तरलता) और रियल टाइम नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) या इंडीकेटिव एनएवी (आईएनएवी) को बारीकी से ट्रैक करने जैसे लाभ प्रदान करते हैं। इन फंड के लिए जो बेंचमार्क इंडेक्स हैं, उनमें शामिल सिक्योरिटीज के लिए खरीदारों और विक्रेताओं की बड़ी संख्या होती है, यानी लिक्विडिटी की कोई दिक्कत नहीं है. यानी ये सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) और ब्रोकरेज को ध्यान में रखते हुए बेहतर लिक्विडिटी प्रदान करते हैं।
फंड का लक्ष्य बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन की तरह प्रदर्शन करना है, जिसमें बजाज फिनसर्व निफ्टी 50 ईटीएफ निफ्टी 50 इंडेक्स के साथ संरेखित है और बजाज फिनसर्व निफ्टी बैंक ईटीएफ निफ़्टी बैंक इंडेक्स की तरह व्यवहार करता है। इसका उद्देश्य ट्रैकिंग एरर के अधीन, संबंधित इंडेक्स के रिटर्न के आस पास पहुंचना है।
बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीईओ गणेश मोहन ने कहा कि “हमें अपने पहले 2 ईटीएफ – निफ्टी 50 ईटीएफ और निफ्टी बैंक ईटीएफ की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है। निफ्टी 50 ईटीएफ लार्जकैप निवेश विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जबकि निफ्टी बैंक ईटीएफ, जिसमें प्रमुख बैंकिंग स्टॉक शामिल हैं, एक ऐसे सेक्टर में निवेश का अवसर प्रदान करता है जो भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। दोनों स्कीम अलग अलग तरह के उत्पादों के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक हैं, जो निवेशकों की अलग अलग तरह की जरूरतों को पूरा करते हैं।
बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ, निमेश चंदन ने कहा, “ये ईटीएफ निवेशकों को अधिक किफायती, नियम पर आधारित, बिना किसी पूर्वाग्रह वाली रणनीतियों की पेशकश करते हैं, जो निवेश को बहुत सरल रखने पर फोकस हैं। हमारा मानना है कि निफ्टी बैंक ईटीएफ लॉन्च करने का यह अच्छा समय है, क्योंकि बैंकिंग सेक्टर आने वाले कुछ साल में बड़ी ग्रोथ दर्ज करने के लिए तैयार है। निफ्टी 50 इंडेक्स ने ऐतिहासिक रूप से आकर्षक रिटर्न दिया है जो इसे नए निवेशकों के लिए उपयुक्त बनाता है, जो वैविध्यपूर्णलार्ज कैप पोर्टफोलियो के साथ इक्विटीबाजारमें भाग लेना चाहते हैं।
इस फंड का प्रबंधन सौरभ गुप्ता और इलेश सावला द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
न्यू फंड ऑफर सब्सक्रिप्शन के लिए 15 जनवरी को खुलेगा और 18 जनवरी 2024 को बंद होगा। ये दोनों स्कीम 29 जनवरी 2024 तक निरंतर बिक्री और पुनर्खरीद के लिए फिर से खुलेंगी।
ये दोनों ईटीएफ 29 जनवरी 2024 तक बीएसई और एनएसई प्लेटफॉर्म पर खरीद और बिक्री के लिए ट्रेड की जा सकने वाली सिक्योरिटीज के रूप में उपलब्ध होंगे।


