- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बैंक हड़ताल से बैंकिंग गतिविधियां ठप्प
बैंककर्मियों ने निकाली रैली और किया प्रदर्शन
इंदौर. देश के प्रमुख दस श्रम संगठनों और 40 से अधिक उद्योगवार श्रम संघों के संयुक्त आह्वान पर आज देश के 20 करोड़ श्रमिकों व कर्मचारियों की दो दिवसीय आम हड़ताल मंगलवार से शुरू आरभ हुई. बैंक उद्योग की प्रमुख यूनियनों के आव्हान पर शुरू हुई हड़ताल में बैंककॢमयों के भाग लेेने के कारण बैंकिंग गतिविधियां ठप्प रही. यह हडताल कल बुधवार को भी जारी रहेगी.
मप्र बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के चेयनमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने हड़ताली बैंककर्मियों का संबोधित करते हुए कहा कि इस हड़ताल में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों, सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा सहकारी बैंको के 5 लाख से अधिक बैंककर्माे शामिल हुए. प्रदेश के 7426 बैंख शाखाओं में से लगभग 6 हजार शाखाओं में कार्यरत 14 हजार से अधिक बैंककर्मियों के हड़ताल मे रहने के कारण बैंक कार्य और इंटर बैंक कार्य पूर्णत: ठप्त हो गया. इंदौर जिले के 636 बैंक शाखाओं में से लगभग 500 बैंक शाखाओं में हड़ताल रही.
अधिकारी संगठनों द्वारा बैंक हड़ताल का समर्थन करने के कारण बैंकों में कार्य पूर्णत: ठप्प रहा .इस हड़ताल के द्वारा बैंककॢमयों ने बैंक उद्योग तथा बैंककर्मियों के हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्वता व्यक्त की. बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन के महासचिव यू.एस. वर्मा ने केंद्रीय श्रम संघों के 12 सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए श्रमिक कानूनों में सरकार की हेराफेरी की निंदा की. आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अरविंद पोरवाल ने हड़ताल की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि आने वाले समय में व्यापक आंदोलन किया जाएगा.
कंद्रीय श्रम संगठनों की ओर से एटक के रूद्रपाल यादव ने कंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक एवं श्रम नीतियों की भत्र्सना की.प्रदर्शन कर रैली निकालीसभा से पूर्व नगर के बैंककर्मियों ने बड़ी संख्या में सीतलामाता बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्रित होकर जंगी प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद रैली के रूप में मारोठिया बाजार, बोहरा बाजार, बड़ा सराफा, बर्तन बाजार होते हुए सांटा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंच कर प्रदर्शन एवं सभा की.
रैली में बड़ी संख्या में महिला बैंककर्मियों ने नारे लगाये. रैली एवं सभा में बैंककर्मियों का नेतृत्व सर्वश्री सीडी अकोदिया, सतीश जैन, योगेंद्र पटेल, जी.आर. नीमगांवकर, राकेश जैन,, बीएस सोलंकी, आर.के. जैन, शुभम चतुर्वेदी, राजीव रिसोड़कर आदि ने किया. सभा का संचालन करते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र एम्पलाईज यूनियन के महासचिव रामदेव सायडीवाल ने 9 जनवरी के हड़ताली कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि सभी बैंक कर्मी बुधवार को प्रात: 11 बजे गांधी हाल में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे.


