- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बियॉन्ड की ने मध्य प्रदेश बेस्ट एम्प्लॉयर ब्रांड अवार्ड्स 2024 में “ड्रीम कंपनीज टू वर्क फॉर” पुरस्कार जीता
इंदौर, जून 2024 : विश्व की अग्रणी प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता कंपनी बियॉन्ड की ने मध्य प्रदेश बेस्ट एम्प्लॉयर ब्रांड अवार्ड्स 2024 में प्रतिष्ठित “ड्रीम कंपनीज टू वर्क फॉर” पुरस्कार हासिल किया है। इंदौर-आईएचसीएल सलेक्शन्स स्थित वॉव क्रेस्ट में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में 100 से अधिक कंपनियां और 200 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
मध्य प्रदेश बेस्ट एम्प्लॉयर ब्रांड अवार्ड्स ने रचनात्मकता, नवाचार और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में बियॉन्ड की द्वारा किए गए कार्यों को मान्यता दी। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और भारत में परिचालन कर रही बियॉन्ड की एक अग्रणी प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता कंपनी के रूप में मानक स्थापित करते हुए, अपने विशेषज्ञों के विकास और मानसिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। समावेशिता और सौहार्द पर जोर देते हुए, कंपनी पेशेवर और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देती है, समग्र अनुभव को समृद्ध करती है और एक सहायक कार्य संस्कृति विकसित करती है।
बियॉन्ड की निजी और पेशेवर जीवन में बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए व्यापक लाभ, पेशेवर विकास और लचीली कार्य व्यवस्था मुहैया कराती है। “ड्रीम कंपनीज टू वर्क फॉर” पुरस्कार जीतने से कंपनी का मनोबल बढ़ा है और कर्मचारियों को बेहतर माहौल मुहैया कराने की उसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। बीयॉन्ड की की सहायक और समावेशी कार्य संस्कृति को उजागर करने वाला यह पुरस्कार शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित करेगा और ग्राहकों से कंपनी के संबंधों को मजबूत बनाएगा। लैंगिक पूर्वाग्रहों से निपटने के लिए कंपनी नियुक्तियों में समावेशिता पर जोर देते हुए डी एंड आई प्रशिक्षण और निष्पक्ष समाधान प्रक्रियाएं प्रदान करती है। स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप, मनोरंजन केंद्र और दैनिक चाय ब्रेक के जरिये टीम के बीच जुड़ाव और समावेशिता को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे कंपनी के विकास को गति मिलती है।
बियॉन्ड की “द करियर लैडर” कार्यक्रम के जरिये तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का भी समर्थन करती है। इस कार्यक्रम के तहत महिला कर्मचारियों को विकास के अवसर, परामर्श और नेतृत्व भूमिकाएं प्रदान की जाती हैं। लगातार फीडबैक लेते रहने की प्रक्रिया एक समावेशी वातावरण को बढ़ावा देती है। बियॉन्ड की की सहयोगात्मक कार्य संस्कृति में केका के जरिये साझा की गई शुभकामनाएं, गुलदस्ते और एमेजॉन वाउचर के साथ-साथ त्रैमासिक पुरस्कार शामिल हैं, जिससे कर्मचारियों को यह महसूस होता है कि कंपनी उनके योगदान की कद्र करती है और उसे मान्यता देती है।
बियॉन्ड की के सीईओ पीयूष गोयल ने कहा, “हम ‘ड्रीम कंपनीज टू वर्क फॉर’ पुरस्कार प्राप्त करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो एक प्रेरणादायक और फलदायी कार्यस्थल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में हमारे समर्पण का प्रमाण है।” उन्होंने कहा, “हम एक ऐसी समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे, जो सीखने की प्रक्रिया के साथ-साथ विकास को प्रोत्साहित करती है और हमारे विशेषज्ञों को संगठनात्मक लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।”


